फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Accidents in Rampur and Amroha: Jacket artisan dies in road accident, middle-aged man crushed by canter

रामपुर और अमरोहा में हादसे: सड़क हादसे में जैकेट कारीगर की मौत, रोड पार कर रहे अधेड़ को कैंटर ने रौंदा

Fri, 01 Nov 2024 12:32 AM IST
विमल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा/ शाहबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा/ शाहबाद Published by: विमल शर्मा Updated Fri, 01 Nov 2024 12:32 AM IST
सार

अमरोहा में अज्ञात वाहन की टक्कर से जैकेट कारीगर आदिल की और शाहबाद में कैंटर की चपेट में आने से मजदूर भजनलाल की मौत हो गई। हादसों के बाद दोनों परिवारों की खुशियां मातम में बदल गईं। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Accidents in Rampur and Amroha: Jacket artisan dies in road accident, middle-aged man crushed by canter
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

अमरोहा में सड़क हादसे में जैकेट कारीगर आदिल (26) को अज्ञात वाहन चालक ने रौंद दिया। हादसे में उसकी मौके पर मौत हो गई। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया है। जैकेट कारीगर आदिल नौगांवा सादात के मोहल्ला दर्जियान के रहने वाले नईम अहमद के बेटे थे।

विज्ञापन


उनके परिवार में पत्नी आसमा और दो बेटे हैं। पुलिस के मुताबिक बुधवार की रात आदिल अमरोहा से पैदल नौगांवा सादात की तरफ जा रहे थे। जैसे ही वह अमानी कॉलेज के सामने पहुंचे, तभी किसी अज्ञात वाहन चालक ने उन्हें टक्कर मार दी।
विज्ञापन


हादसे में आदिल गंभीर रूप से घायल हो गए। थोड़ी देर में लोगों की भीड़ जमा हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से आदिल को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ अभिषेक कुमार ने बताया कि मामले में मृतक के भाई फुरकान की तैयारी पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

कैंटर ने रौंदा, मौके पर ही मौत

शाहबाद में मजदूरी करने गए अधेड़ भजनलाल (33) को कैंटर ने रौंद दिया। कुछ देर बाद अधेड़ की मौत हो गई। अचानक मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। त्योहार की खुशियां काफूर हो गई। शाहबाद के भीतरगांव निवासी भजन लाल सैफनी थानां क्षेत्र के मधुपुरी में मजदूरी करने गया था।

बृहस्पतिवार दोपहर को करीब दो बजे सड़क पर कर रहे मजदूर को कैंटर ने रौंद दिया। हादसे के कुछ देर बाद मजदूर की मौत हो गई।। मौत की सूचना के बाद रौते बिलखते हुए परिजन पहुंच गए। उधर सैफनी पुलिस भी पहुंच गई।



पुलिस शव का पोस्टमार्टम के लिए रामपुर भेजने की तैयारी में जुट गई। दीवाली के मौके पर गए हादसे से परिवार में खुशियां काफूर हो गई। अचानक मौत से पत्नी और बेटे और बेटियों का रोरोकर बुरा हाल था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed