{"_id":"57605e664f1c1b4a2511bd16","slug":"accident-tigari-amroha","type":"story","status":"publish","title_hn":"एलआईयू दरोगा की मौत, पत्नी घायल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एलआईयू दरोगा की मौत, पत्नी घायल
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
Updated Wed, 15 Jun 2016 01:13 AM IST
विज्ञापन
accident
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंगा दशहरा पर पत्नी और पोते के साथ तिगरी से गंगा स्नान कर लौट रहे एलआईयू दरोगा की बाइक जानवर से टकरा कर फिसल गई। जिसमें दरोगा और उनकी पत्नी घायल हो गई। पोते को खरोंच भी नहीं आई। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से रेफर करने के बाद मेरठ ले जाते समय रास्ते में दरोगा ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
जनपद बुलंदशहर के वीवी नगर क्षेत्र के गांव पोटा कबूलपुर के मूल निवासी भूषण दत्त शर्मा पुत्र रामप्रसाद शर्मा गजरौला में एलआईयू विभाग में दरोगा के पद पर कार्यरत थे। यहां वह धनौरा रोड पर डा. पैसल वाली गली में किराए के मकान में रह रहे थे। पिछले बीस साल से उनका परिवार हापुड़ के कृष्णानगर में रह रहा है। गंगा दशहरा पर मंगलवार की सुबह करीब पांच बजे दरोगा भूषण दत्त शर्मा ड्यूूटी के दौरान अपनी पत्नी मुन्नी शर्मा और पोता मुकुल शर्मा पुत्र विशाल शर्मा के साथ बाइक से तिगरी गंगा नहाने गए थे।
करीब साढ़े छह बजे स्नान कर पत्नी और पोते को घर वापस छोड़ने जा रहे थे। तेवा एपीआई फैक्टरी के पास अचानक बाइक के सामने जानवर (सुअर) आ गया। जानवर से बाइक टकराकर सड़क पर गिर गई। सिर फटने से दरोगा गंभीर रूप से घायल हो गए। उनकी पत्नी मुन्नी शर्मा के चेहरे और पैर व कमर में चोट आई। सूचना पाकर घटनास्थल पहुंची पुलिस घायल दंपति को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई जहां चिकित्साधिकारी ने दरोगा की हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद मेरठ रेफर कर दिया।
विज्ञापन
मेरठ ले जाते समय रास्ते में ही दरोगा ने दम तोड़ दिया। मेरठ के जगदंबा अस्पताल के डाक्टर ने दरोगा को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एलआईयू दरोगा की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।एलआईयू दरोगा भूषण दत्त शर्मा की नौकरी का कार्यकाल अगले माह जुलाई में पूरा हो रहा था। वह 31 जुलाई को सेवानिवृत होने वाले थे।