फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   accident

हाईवे पर हादसा, ट्रैक्टर ट्राली ने दंपती को कुचला, पत्नी की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2020 01:57 AM IST
विज्ञापन
accident
रजबपुर में हाईवे पर हादसे के बाद बहन के शव के पास बैठा भाई। - फोटो : JPNAGAR
रजबपुर(अमरोहा)। अमावस्या पर तिगरी गंगा धाम पर स्नान कर घर लौट रहे बाइक सवार दंपती को हाईवे पर तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्राली ने कुचल दिया। हादसे में पत्नी की मौके पर मौत हो गई जबकि पति गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने ट्रैक्टर ट्राली समेत चालक को पकड़ लिया है।
विज्ञापन

यह हादसा रजबपुर थानाक्षेत्र में नेशनल हाईवे स्थित एक रेस्टोरेंट के सामने हुआ। शुक्रवार को अमावस्या का स्नान था। इसके लिए मुरादाबाद में छजलैट थानाक्षेत्र के मुढ़ाला निवासी ब्रजपाल सिंह अपनी पत्नी ब्रजमाला (35) के साथ तिगरी गंगाधाम में स्थान करने के लिए गए थे जबकि दूसरी बाइक पर उनका साला राजीव और उसकी पत्नी ममता सवार थे। दोपहर में स्नान करने के बाद चारों अपनी-अपनी बाइकों से घर लौट रहे थे। अभी उनकी बाइक रजबपुर में हाईवे स्थित एक रेस्टोरेंट के पास पहुंची। ब्रजपाल सिंह के आगे उनके साले राजीव की बाइक चल रही थी। इस दौरान पीछे से ईंट डालकर आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्राली ने ब्रजपाल सिंह और उनकी पत्नी ब्रजमाला को कुचल दिया। हादसे में ब्रजमाला की मौके पर मौत हो गई जबकि ब्रजपाल सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्होंने हेलमेट पहन रखा था, जिसकी वजह से उनकी जान बच गई। बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायल ब्रजपाल सिंह को जोया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका की दो बेटे और एक बेटी है। मां की मौत के बाद उनका रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने चालक को ट्रैक्टर सहित अपने कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed