फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   accident

पुलिस में भर्ती की तैयारी को सड़क पर दौड़ रहे युवक को कार ने कुचला, मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2020 02:00 AM IST
विज्ञापन
accident
मृतक अंकित कुमार का फाइल फोटो। - फोटो : JPNAGAR
अमरोहा। यूपी पुलिस की भर्ती की तैयारी के लिए सड़क पर दौड़ रहे छात्र को तेज रफ्तार कार ने कुचल दिया। हादसे में उसकी मौत हो गई। कार ने इससे पहले छात्रा सहित तीन महिलाओं को टक्कर मारी थी। तीनों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी चालक कार लेकर फरार हो गया। हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इकलौते बेटे की मौत के परिजनों के कोहराम मच मचा है। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

यह हादसा अमरोहा देहात थानाक्षेत्र में अतरखासी पर हुआ। मोहम्मदी की मढै़या गांव में महेंद्र सिंह का परिवार रहता है। वह अमरोहा नगर के मंगल बाजार में कपड़ों की फड़ लगाते थे, लेकिन, कोरोना काल में बाजार लगने पर पाबंदी के चलते रोजमर्रा की मजदूरी करते हैं। उनके परिवार में पत्नि ओमकारी के अलावा दो बच्चे हैं। बड़ी बेटी प्रियंका की तीन महीने पहले शादी हो चुकी है। जबकि बेटा अंकित कुमार (24) बीए और पॉलिटेक्निक करने के बाद ट्रिपल सी का डिप्लोमा कर रहा था। साथ ही यूपी पुलिस में कांस्टेबल भर्ती के लिए तैयारी कर रहा था। उसके दिल में देश सेवा का जज्बा भरा हुआ था। वह रोज सुबह अमरोहा-अतरासी रोड पर दौड़ लगाता था। रविवार की सुबह भी वह घर से दौड़ लगाने के लिए निकला था। वह अपने गांव मोहम्मदी की मढै़या से अमरोहा की तरफ दौड़ रहा था। अंकित के पीछे गांव की दो महिलाएं बबली और ऊषा मॉर्निंग वॉक कर रही थीं। जबकि उनके पीछे छात्रा रेनू भी यूपी पुलिस की भर्ती की तैयारी के लिए दौड़ लगा रही थी। तभी अतरासी की तरफ से एक तेज रफ्तार कार आई और उसने एक के बाद एक चारों को कुचल दिया। हादसे में चारों गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने परिजनों की मदद से घायलों को जोया रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से डॉक्टरों ने अंकित कुमार को गंभीर हालत में मुरादाबाद रेफर कर दिया। आनन-फानन में परिजन उसे लेकर मुरादाबाद पहुंचे। लेकिन, अस्पताल में घुसने से पहले उसकी मौत हो गई। इकलौते बेटे की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed