फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   accident

हादसे में रामपुर के युवक की मौत, पत्नी गंभीर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 26 Nov 2019 11:24 PM IST
विज्ञापन
accident
अमरोहा। अमावस्या पर ब्रजघाट स्नान करने जा रहे बाइक सवार दंपती को ट्रक ने कुचल दिया। हादसे में पति की मौके पर ही मौत हो गई, पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने घायल महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया है। बहनोई की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

हादसा डिडौली कोतवाली क्षेत्र में जोया और डिडौली के बीच हुआ। जनपद रामपुर के गांव बादली निवासी होम सिंह एक फैक्ट्री में नौकरी करते थे। परिवार में पत्नी संतोष के अलावा तीन बेटी हैं। मंगलवार को अमावस्या है। सोमवार की शाम वह फैक्ट्री से घर लौटे और पत्नी संतोष के साथ ब्रजघाट के लिए रवाना हो गए। उन्हें मंगलवार की सुबह अमावस्या पर स्नान कर घर वापस लौटना था। दूसरी बाइक पर उनके बहनोई संजय, बहन और दो बच्चे सवार थे। दोनों बाइक आगे-पीछे चल रहीं थी। अभी बाइक डिडौली और जोया के बीच पहुंची थी। तभी पीछे से आ रहे ट्रक ने दंपती को कुचल दिया। ट्रक का टायर चढ़ने से होम सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। पत्नी संतोष गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुुंच गई। घटनास्थल पर जांच पड़ताल की। बहन-बहनोई ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। पुलिस ने घायल पत्नी को अस्पताल में भर्ती कराया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इंस्पेक्टर शरद मलिक ने बताया कि बहनाई संजय की तहरीर पर ट्रक और अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed