फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   accident in rail man

जन साधारण एक्सप्रेस की चपेट में आकर रेलवे के लोहार की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 13 Apr 2022 01:21 AM IST
विज्ञापन
accident in rail man
गजरौला। रेलवे के लोहार की जन साधारण एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आकर मौत हो गई। वह महेशरा के निकट रेलवे लाइन पर काम करते समय हादसे का शिकार हुए। ट्रेन से कटने की खबर पर परिजन पहुंचे। जीआरपी मौके पर गई। पंचनामा भर कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मौत से परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन

जीआरपी चौकी इंचार्ज अमरोहा माहिर अब्बास जैदी व गजरौला जीआरपी चौकी के पुलिसकर्मी इकराम हुसैन के मुताबिक अमरोहा देहात थाना क्षेत्र के गांव मानकजूड़ी निवासी 55 वर्षीय खचेडू सिंह पुत्र हरवंश सिंह रेलवे में लोहार के पद पर तैनात थे। मंगलवार शाम साढ़े चार बजे सूचना मिली कि महेशरा के निकट एक रेलवे कर्मचारी ट्रेन से कट गया है। मौके पर पहुंचे तो मृतक की पहचान की रेलवे के लोहार खचेडू सिंह के रूप में की गई। आस पास के लोगों ने उनको बताया कि खचेडू सिंह लाइन पर काम कर रहे थे। इसी दौरान दिल्ली से मुरादाबाद की तरफ जा रही जन साधारण एक्सप्रेस की चपेट में आकर कट गए। हादसे में मौत की खबर उनके परिजनों को दी। ट्रेन से कट कर मौत की खबर मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे। उनमें कोहराम मच गया। चौकी इंचार्ज माहिर अब्बास जैदी ने बताया कि खचेडू सिंह के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed