फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   accident

बाइकों की भिड़ंत में युवक की मौत कोहराम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2020 02:12 AM IST
विज्ञापन
accident
मृतक सुरेंद्र का फाइल फोटो - फोटो : HASANPUR
हसनपुर। कोतवाली क्षेत्र में लिंक मार्ग पर दो बाइकों की भिड़ंत में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। मौके पर भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है। बताते हैं कि मृतक युवक परिवार में इकलौता भाई था।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव अंधेरपुरी निवासी अमर सिंह का 20 वर्षीय इकलौता बेटा सुरेंद्र सिंह नेशनल हाईवे पर शहवाजपुर डोर के पास ढाबा चलाता था। बताते हैं कि रोजाना की तरह वहां से शनिवार देर शाम को बाइक पर सवार होकर लिंक मार्ग होते हुए अपने गांव जा रहा था। गांव सोहरका के नजदीक सामने से आ रही बाइक से भिड़ंत हो गई। हादसे में मौके पर ही सुरेंद्र की मौत हो गई। सूचना मिलते ही मौके पर भीड़ जमा हो गई। बताते हैं कि दूसरी बाइक पर सवार भी दो लोग घायल हुए। हादसे के बाद वह वहां से चले गए। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंची। यहां से पंचनामा भरने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। बताते हैं कि युवक तीन बहनों में इकलौता भाई था। घर का चिराग बुझने से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार का कहना है कि हादसे में युवक की मौत हुई है। मामले में कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed