फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   accident

हादसे के बाद हाईवे पर मची अफरातफरी, लगा जाम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 26 Nov 2019 11:09 PM IST
विज्ञापन
accident
गजरौला में हाईवे पर हवेली होटल के आगे हादसे के बाद लगा जाम। - फोटो : GAJRAULA
गजरौला (अमरोहा)। हाईवे पर हादसे के बाद अफरातफरी मच गई। होटल हवेली और मोगा में मौजूद टूरिस्ट बाहर निकल आए। वहीं बीच सड़क पर दोनों वाहन क्षतिग्रस्त होने और सड़क पर दूध बिखरा होने के कारण मुरादाबाद की दिशा से आ रहे सैकड़ों छोटे-बड़े वाहन जाम में फंस गए। वहीं, दिल्ली की दिशा से आ रहे लोग भी अपने-अपने वाहन हाईवे पर ही खड़े करके वहां आ गए। मौके पर पहुंची यूपी 100 की गाड़ियों, हाईवे मोबाइल और चौपला चौकी पुलिस ने कड़ी मशक्कत कर क्रेन की मदद से वाहनों को साइड में कराया और जाम खुलवाया। बताते हैं कि दूध का कैंटर होटल हवेली के निकट स्थित रिजवान के दूध प्लांट पर जा रहा था।
विज्ञापन

तुम अंत्येष्टि कराओ, हम जा रहे हैं घायलों के पास
गजरौला। हादसे के बाद बस में सवार बिलासपुर से ब्रजघाट जा रहे लोगों में चीख-पुकार मच गई थी। अधिकांश लोगों के मुंह, सिर और नाक से खून बह रहा था। बिलासपुर निवासी सर्राफा अशोक रस्तोगी के शव को लेकर जा रहे उनके पुत्र के मुंह और गर्दन पर भी चोट आई थी और खून बह रहा था। वहीं मौजूद उनके रिश्तेदार अनिल रस्तोगी ने कहा कि तुम शव दूसरी गाड़ी में लेकर ब्रजघाट में अंत्येष्टि कराओ। हम सीएचसी में घायलों को देखने जा रहे हैं। इसके बाद चौपला चौकी इंचार्ज एसआई संत कुमार ने मैजिक बुलवाकर अशोक रस्तोगी की पार्थिव देह को निजी बस से उतरवाया और परिजन ब्रजघाट की ओर रवाना हो गए।
विज्ञापन

दोनों वाहनों के चालकों को खींचकर बाहर निकाला
गजरौला। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहनों के चालक अपनी-अपनी सीट पर फंस गए थे। मौके पर मौजूद लोगों ने बस और कैंटर में फंसे घायलों को तो बाहर निकाल लिया लेकिन चालक वहीं फंसे रहे। वहां आए चौपला चौकी इंचार्ज एसआई संत कुमार ने पुलिसकर्मियों के साथ मिलकर बस के चालक राकेश और कैंटर के चालक मुजीब रहमान को बाहर निकाला। वहीं हादसे के वक्त कई लोग घटनाक्रम की वीडियो बनाते नजर आए लेकिन किसी ने भी घायलों को बाहर निकालने में पुलिस की मदद करना उचित नहीं समझा। ऐसे कई युवकों को पुलिस ने फटकार भी लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed