फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   accident,dhanaura highway

नियमों की अनदेखी, ट्रैक्टर-ट्राली में ढोए जा रहे बच्चे

Wed, 27 Jul 2016 01:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा Updated Wed, 27 Jul 2016 01:31 AM IST
विज्ञापन
accident,dhanaura highway
गजरौला में टैंपो की छतों पर सफर कर जोखिम उठाते स्कूली बच्चे। - फोटो : amar ujala
शिक्षा विभाग और आरटीओ के अफसरों की अनदेखी से सड़क पर नियम तो रौंदे ही जा रहे हैं, नौनिहालों की सुरक्षा की अनदेखी की जा रही है। निजी स्कूलों के विद्यार्थियों को अनफिट वाहनों और ट्रैक्टर-ट्रालियों, जुगाड़ आदि से स्कूल लाया, ले जाया जा रहा है। इस तरह नौनिहालों की सुरक्षा के लिए स्कूल वाहनों के लिए दी गई गाइड लाइन का भी पालन नहीं कराया जा रहा है।
विज्ञापन


जिले में तीन सौ से अधिक इंटरमीडिएट विद्यालय संचालित हैं। इसके अलावा करीब दो हजार निजी स्कूल अंग्रेजी और हिंदी माध्यम से संचालित हैं। इनमें से अधिकांश स्कूलों में दूर-दराज से भी छात्र-छात्राएं पढ़ने आते हैं। अंग्रेजी माध्यम के स्कूलों ने परिवहन की  व्यवस्था कर रखी है, लेकिन इनमें सुरक्षा मानकों का ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
विज्ञापन


वे अनफिट वाहन संचालित कर रहे हैं। वहीं हिंदी माध्यम के ज्यादातर विद्यालयों ने बच्चों को ले आने-ले जाने की व्यवस्था तक नहीं की है। इससे विद्यार्थियों को डग्गामार वाहनों से जान जोखिम में डालकर विद्यालय आना-जाना पड़ता है। हाल यह है कि, कुछ स्कूलों के वाहनों में अवैध तरीके से गैस किट लगाए गए हैं। इसके अलावा हसनपुर, गंगेश्वरी क्षेत्र में जुगाड़, ट्रैक्टर ट्राली आदि से स्कूलों में बच्चे लाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed