फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   accident,amroha

निर्माणाधीन मकान में पटिया टूटने से राजमिस्त्री की मौत, साला घायल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 03 Aug 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
accident,amroha
हसनपुर(अमरोहा)। निर्माणाधीन मकान में छत तैयार करने के दौरान गर्डर पर रखते समय पटिया टूट गई, जिससे छत से गिरकर राजमिस्त्री की मौत हो गई जबकि उसका साला गंभीर रूप से घायल हो गया। मौत की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया। बिना किसी कानूनी कार्रवाई के ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव ढकिया खादर निवासी रामशरण प्रजापति (55) राजमिस्त्री था। उसकी ससुराल सैदनगली थाना क्षेत्र के गांव पहाड़पुर वक्कल की थी। ससुराल में साले लिखुवा का मकान का निर्माण कराया जा रहा था। रामशरण उसमें राजमिस्त्री का काम कर रहा था। मंगलवार को मकान की छत तैयार की जा रही थी। इस दौरान गर्डर पर पटिया रखते समय हादसा हो गया। पटिया टूटने से जीजा-साला दोनोें नीचे गिर गए। उनके ऊपर मलबा भी गिर गया।
विज्ञापन

हादसे में रामशरण प्रजापति की मौत हो गई जबकि उसका साला लिखुवा घायल हो गया। हादसा होते ही मौके पर लोग जमा हो गए, आनन फानन दोनों को बाहर निकाला गया। लिखुवा को अस्पताल में भर्ती कराया गया। परिजनों ने बिना किसी कानूनी कार्रवाई के रामशरण के शव का अंतिम संस्कार कर दिया। मृतक ने अपने पीछे दो बेटे एवं एक बेटी छोड़ी हैं। थाना प्रभारी अरिहंत कुमार सिद्धार्थ का कहना है कि इस तरह की घटना की कोई सूचना थाना स्तर पर प्राप्त नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed