{"_id":"58b481fd4f1c1b4459830c8c","slug":"abuse-of-engineering-girl","type":"story","status":"publish","title_hn":"छेड़खानी का विरोध करने पर इंजीनियरिंग छात्रा को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छेड़खानी का विरोध करने पर इंजीनियरिंग छात्रा को पीटा
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
Updated Tue, 28 Feb 2017 01:16 AM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के एक मोहल्ले में इंजीनियरिंग कालेज की छात्रा के साथ मनचले ने छेड़खानी कर दी। विरोध करने पर मनचले ने युवती की सरेआम जमकर पिटाई की। छात्रा कॉलेज से घर आ रही थी। मारपीट होती देख मोहल्ले के लोग दौड़ कर आए। आरोपी फरार हो गया। सूचना पर यूपी-100 से पीआरवी कर्मी पहुंचे, लेकिन तब तक कोई नहीं मिला।
शहर के एक मोहल्ले की इंजीनियरिंग छात्रा मुरादाबाद के कॉलेज में पढ़ती है। वह सोमवार की दोपहर बाद कॉलेज से लौट रही थी। जब अपने मोहल्ले में पहुंची तो रास्ते में पड़ोसी युवक मिल गया। आरोप है कि युवक छात्रा को अकेली देख उसके साथ छेड़खानी करने लगा। डांटने पर बाज नहीं आया।
जिस पर छात्रा ने विरोध करते हुए युवक को चांटा मार दिया। इसके बाद युवक ने छात्रा की जमकर पिटाई की। दोनों के बीच काफी देर तक मारपीट होती रही। छात्रा के शोर मचाने पर मोहल्ले के लोगों को आता देख आरोपी मनचला युवक फरार हो गया। सूचना पर यूपी-100 से पीआरवी कर्मी पहुंचे। घटना के बारे में जानकारी की।
विज्ञापन
कोतवाली के वरिष्ठ उप निरीक्षक नवाब सिंह का कहना है मामला उनकी जानकारी में नहीं है। तहरीर देने कोतवाली कोई नहीं आया। तहरीर पर जयप्रकाश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।