फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   abuse for women dispute

छेड़खानी की शिकायत पर पथराव में दो महिलाओं समेत पांच घायल

Wed, 12 Apr 2017 01:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा Updated Wed, 12 Apr 2017 01:00 AM IST
विज्ञापन
abuse for women dispute
औचक निरीक्षण का हवाला देकर फर्जी सीआईडी इंस्पेक्टर दुकानदारों से दो हजार रुपये तक ऐंठ रहा था। - फोटो : Demo Pic
डिडौली कोतवाली क्षेत्र में रिश्तेदार युवतियों के साथ छेड़खानी की शिकायत पर दबंगों ने लाठी-डंडों और तमंचे से लैस होकर घर पर चढ़ाई कर दी। पथराव कर दिया। पथराव में दो महिला समेत पांच लोग घायल हो गए। महिलाओं ने जेवर लूट के भी आरोप लगाए हैं। गांव में पहुंची पुलिस को देख आरोपी फरार हो गए। घायलों का पुलिस ने मेडिकल कराया है। 
विज्ञापन


डिडौली कोतवाली के चक पायंती कला गांव निवासी एक परिवार में कार्यक्रम था। दावत थी, लिहाजा इसमें रिश्तेदार भी आए थे। रिश्तेदार युवतियां चुनरी खरीदने जा रही थीं। रास्ते में गांव के कई युवक खड़े थे। आरोप है कि युवतियों को निकट आता देख अभद्र टिप्पणी शुरू कर दीं। छेड़खानी करने लगे।
विज्ञापन


युवतियों ने घर जाकर छेड़खानी की शिकायत की। जिस पर उनके रिश्तेदार युवकों के घर शिकायत करने पहुंचे। आरोप है कि शिकायत करने पर युवकों को डांटने की बजाय उल्टे शिकायतकर्ताओं के साथ गाली गलौज शुरू कर दी। लाठी-डंडों से लैस हो घर पर चढ़ाई कर दी। एक के हाथ में तमंचा भी था। घर पर चढ़ाई कर रहे दबंगों ने पथराव कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिससे गांव में अफरा तफरी मच गई। मारपीट और पथराव में फुरकान, नाजमा, जमील, खातून, जावेद घायल हो गए। नाजमा व खातून ने कुंडल व टॉप्स लूट का भी आरोप लगाया है। सूचना पाकर कोतवाली पुलिस व यूपी-100 पहुंच गई। पुलिस को देख पथराव करने वाले फरार हो गए। घायलों का पुलिस ने मेडिकल कराया है। नामजद तहरीर पुलिस को दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed