फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Absconding accused arrested in gang rape of teenager

किशोरी से सामुहिक दुष्कर्म में फरार आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 26 Mar 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Absconding accused arrested in gang rape of teenager
किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे नामजद आरोपी को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ कोर्ट से वारंट जारी था। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश की, जहां सुनवाई के बाद कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया।
विज्ञापन

बुलंदशहर जिले के एक गांव में मजदूर परिवार के साथ रहता है। आरोप है जेल भेजे गए आरोपी सहित तीन युवकों नेे बीते 25 जून 2018 को उसकी नाबालिग पुत्री का अपहरण कर जंगल में ले गए। वहां उसके संग सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिए थे। पीड़ित पिता की तहरीर पर पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज की, इसमें आदमपुर थाना क्षेत्र के तलावड़ा गांव निवासी सुरेश यादव सहित तीन को नामजद किए गए। गिरफ्तार सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी सुरेश यादव के विरुद्घ 12 से अधिक मामले दर्ज है। उसके विरुद्घ अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश पॉक्सो कोर्ट से 10 माह पूर्व से वारंट जारी था। थानाध्यक्ष कृपाल सिंह ने बताया कि सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी सुरेश यादव को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed