फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Aaradhya Association honored the students of the camp

अन्य केंद्रों के ध्यानार्थ : हाईवे पर कार की टक्कर से बाइक सवार दो कांवड़ियों की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 04 Aug 2025 01:42 AM IST
विज्ञापन
Aaradhya Association honored the students of the camp
रजबपुर (अमरोहा)। रविवार की देर रात हाईवे पर मुरादाबाद से दिल्ली लेन पर कार ने बाइक सवार कांवड़ियों को टक्कर मार दी। हादसे में दो कांवड़ियों की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। देर रात तक मृतकों की पहचान नहीं हो सकी। हादसा के बाद मौके का 21 सेकेंड का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसमें दो युवक अचेत अवस्था में सड़क पर पड़े दिखाई दे रहे हैं, जबकि कुछ दूरी पर एक क्षतिग्रस्त कार भी खड़ी है। यह हादसा रजबपुर थानाक्षेत्र में झनकपुरी के पास हाईवे पर हुआ। कांवड़ियों की भीड़ के चलते प्रशासन ने हाईवे को जीरो ट्रैफिक कर रखा था। दोनों लाइन पर कांवड़िये चल रहे हैं। रात करीब 9 बजे मुरादाबाद के कांवड़िये बाइक से ब्रजघाट गंगाजल लेने जा रहे थे। तभी सामने से आई एक सफेद रंग की कार में टक्कर मार दी। यह कार भी कांवड़ियों की बताई जा रही है। टक्कर इतनी जबरदस्ती थी कि बाइक सवार दोनों कांवड़िये उछलकर दूर जा गिरे। प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि बाइक कार में फंसने के बाद करीब 15 मीटर दूर तक घसीटती चली गई थी, जिससे उसके परखच्चे उड़ गए।
विज्ञापन

वहीं, हादसे के बाद कार भी सड़क किनारे जाकर रुक गई। कार सवार मौके के भाग निकले। हादसे के बाद कांवड़ियों में भगदड़ मच गई। जाम के हालात बन गए। सीओ पंकज त्यागी ने बताया कि हेलमेट नहीं होने की वजह से दोनों कांवड़ियों को सिर में गंभीर चोट आई, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। दोनों मृतकों के पास कोई पहचान पत्र नहीं मिला है। मृतकों की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। मामले में परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed