फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   aafaq bought property

कोठे की कमाई से आफाक ने खरीदीं कोठियां-प्रापर्टी 

Thu, 01 Sep 2016 01:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा Updated Thu, 01 Sep 2016 01:23 AM IST
विज्ञापन
aafaq bought property
क्राइम
 पत्नी सायरा बेगम के साथ मिलकर पांच हजार से ज्यादा लड़कियों को सेक्स की मंडी में बेच चुका आफाक बाकरी गंदी कमाई से डिग्री कालेज का मालिक बनने का ख्वाब देख रहा था। इसके लिए उसने अपने गांव उझारी के साथ ही हसनपुर और गजरौला में भी जमीन की तलाश शुरू कर दी थी।
विज्ञापन


लड़कियां बेचकर सैकड़ों बीघा बाग और खेती की जमीन खरीद चुका बाकरी इन दिनों 250 बीघे के एक फार्म हाउस के सौदे में भी जुटा था। हकीकत उजागर होने के बाद उसका परिवार अब मुंह छुपाता घूम रहा है।
विज्ञापन


हसनपुर-संभल रोड पर हसनपुर से महज दस किलो मीटर की दूरी पर बसे उझारी में मोहल्ला सादात का रहने वाला आफाक बाकरी कोठे की काली कमाई से डिग्री कालेज खोलने के लिए पिछले कई महीनों से उझारी, सैदनगली, हसनपुर और गजरौला में जमीन तलाश रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये वही उझारी है जहां यूपी के कैबिनेट मंत्री कमाल अख्तर का घर है। मंत्री के अलावा और भी कई रसूखदार व मालदार लोग उझारी से ताल्लुक रखते हैं। इन्हीं रईसों के बीच पिछले दस साल में आफाक बाकरी नया मालदार पैदा हुआ था। बेहद गरीब घर में पैदा हुआ आफाक जिस्मफरोशी के धंधे से रातोंरात करोड़पति बन गया। 

पुलिस पड़ताल में पता चला है कि आफाक को दिल्ली में बेलदारी के दौरान कोठे पर जाने की लत लगी थी और फिर कोठे वाली से ही खामोशी से शादी कर ली। कोठे वाली से शादी करने के बाद वह उसके धंधे का मालिक बन गया। मियां - बीवी मिलकर लड़कियां बेचने लगे जिससे अकूत दौलत जुटा ली।

इस दौलत से उसने उझारी में 200 बीघा जमीन खरीदी, बाप के नाम पर आलीशान कोठी बनवाई, सैकड़ों बीघा बाग ले लिए, दिल्ली में आलीशान कोठियां और फार्म हाउस खरीद लिए। अकूत दौलत फिर भी बची रही तो उसने सैदनगली में एक पूरा मार्केट खरीद लिया। डिग्री कालेज बनवाने के लिए जमीन खोजने लगा।


गजरौला के एक फैक्ट्री स्वामी का करीब ढाई सौ बीघे में बना फार्म हाउस पूर्व भाजपा विधायक तोताराम के गांव तरारा में बना हुआ है। आफाक इस फार्म हाउस को लेने की फिराक में था और सौदेबाजी शुरू कर दी थी। बताया जा रहा है कि फार्म हाउस के दस करोड़ रूपए आफाक लगा चुका था। लेकिन फार्म हाउस स्वामी इसे अधिक कीमत पर बेचना चाहता था।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed