{"_id":"66ca4ad7b06fec866e0a2de4","slug":"aadhaar-became-a-problem-people-left-their-food-and-drinks-and-started-standing-in-queue-at-3-in-the-morning-jpnagar-news-c-284-1-jpn1003-124443-2024-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"आधार बना मुसीबत : खाना-पीना छोड़कर तड़के तीन बजे लाइन में लग रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आधार बना मुसीबत : खाना-पीना छोड़कर तड़के तीन बजे लाइन में लग रहे लोग
विज्ञापन
अमरोहा। जिले में आधार कार्ड बनवाने और संशोधन कराने के लिए लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मारामारी जैसे हालात बन गए हैं। खाना-पीना छोड़कर तड़के तीन से लाइन में लगने के बाद भी नंबर नहीं आ रहा है। कई लोग ऐसे हैं, जो सप्ताह भर से चक्कर काट रहे हैं। लेकिन, उनके आधार कार्ड संशोधन नहीं हो सके। मुख्य डाकघर पर आधार कार्ड बनवाने के लिए आपाधापी की स्थिति बनी है। लोगों की परेशानी को देखकर भी जिम्मेदार अंजान बने हैं।
अमरोहा शहर के कोट बाजार स्थित मुख्य डाकघर में आधार कार्ड बनाने और संशोधन करने का काम हो रहा है। कई बैंकों में भी कर्मचारी बैठे हुए हैं, लेकिन शनिवार को बैंकों की छुट्टी थी। जिस कारण मुख्य डाकघर पर बड़ी संख्या में लोग आधार बनवाने और संशोधन कराने पहुंचे। स्थिति यह है कि खाना पीना छोड़कर सुबह तीन बजे से लाइन में लगने के बाद भी लोगों को मायूस होकर लौटना पड़ा। डाक घर पर लगी लाइन में कई लोग ऐसे भी थे जिनका एक सप्ताह बाद भी नंबर नहीं आया।
धनौरी अहीर निवासी कलवा ने बताया कि एक सप्ताह से वह लगातार डाकघर पर आकर लाइन में लग रहे हैं, लेकिन उनका आधार कार्ड संशोधन नहीं हो सका। वहीं, मऊमय चक निवासी बाबू खान ने बताया कि वह चार दिन से आधार बनवाने आ रहे हैं, लेकिन मायूस होकर वापस जाना पड़ता है। कांकर सराय के साबिर और बंबूगढ़ के रामस्वरूप भी लाइन में लगे रहे। उन्होंने बताया कि आधार संशोधन करने वाले कर्मचारी अपने चेहेतों के काम करते हैं। कभी आधार कार्ड बनवाने के लिए फॉर्म नहीं देते तो कभी कल आने की बात कह कर डाल देते हैं। लाइन में लगे ऐसे कई लोग थे, जिनके साथ बच्चे भी थे।