{"_id":"68ab7a50f7611bdf440a7fa3","slug":"a-youth-was-duped-of-rs-15400-in-the-name-of-getting-a-courier-company-franchise-report-filed-jpnagar-news-c-284-1-jpn1008-146329-2025-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: कोरियर कंपनी फ्रेंचायजी दिलाने के नाम पर युवक से 15400 रुपये ठगे, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: कोरियर कंपनी फ्रेंचायजी दिलाने के नाम पर युवक से 15400 रुपये ठगे, रिपोर्ट दर्ज
Mon, 25 Aug 2025 02:17 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Mon, 25 Aug 2025 02:17 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा। कोरियर कंपनी की फ्रेंचायजी दिलाने के नाम पर युवक से 15400 रुपये की ठगी कर ली। बार-बार कहने के बाद भी न तो समझौते के प्रपत्र दिए और न ही पैसे वापस किए। पुलिस ने इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
मोहल्ला शाही चबूतरा निवासी शाहजेब अहमद के पास 19 जुलाई को एक कॉल आई थी। ट्रूकॉलर पर कॉल करने वाले व्यक्ति का नाम आनंद दोरिया आ रहा था। उसने खुद को शिपेक्स कोरियर कंपनी का मालिक बताया। अमरोहा में फ्रेंचाइजी देने की बात कही। उसने शाहवेज को बातों में फंसाकर यूपीआईडी पर पहले 5200 तथा बाद में 21 जुलाई को 10200 रुपये ट्रांसफर करा लिए।
आरोपी ने बाद में व्हाट्सऐप पर वॉइस रिकॉर्डिंग भेजने के अलावा चैटिंग करते हुए जल्दी फ्रेंचायजी से जुड़ा एग्रीमेंट भेजने का वादा किया। इसके बाद शाहवेज अहमद ने कई बार कॉल की। बाद में नंबर बंद हो गया। नंबर बंद मिलने पर धोखाधड़ी का एहसास हुआ। पीड़ित ने इस संबंध में तहरीर दी थी। प्रभारी निरीक्षक पंकज तोमर ने बताया कि मामले में मोबाइल नंबर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।