फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   A youth from Tonia village died in a road accident in Meerut.

Amroha News: टोनिया गांव के युवक की मेरठ में सड़क हादसे में मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 06 Mar 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
A youth from Tonia village died in a road accident in Meerut.
मंडी धनौरा(अमरोहा)। टोनिया माफी गांव निवासी एक युवक की मेरठ में सड़क हादसे में मौत हो गई। मौत की जानकारी मिलने पर परिजन फूट फूट कर रोने लगे।
विज्ञापन

गांव टोनिया माफी निवासी सतेंद्र सिंह (39) मेरठ में एक निजी कंपनी में काम करते थे। वह मंगलवार की रात मेरठ में अपने मित्रों के साथ कार से कहीं जा रहे थे। रास्ते में ओवरटेक करते समय उनकी कार सामने से आ रहे एक वाहन से टकरा गई। वाहन से टक्कर होने पर कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। कार सवार लोग भी घायल हो गए। राहगीरों से सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद सतेंद्र को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने जेब से मिले मोबाइल फोन से घटना की जानकारी परिजनों को दी। सतेंद्र के परिवार में दो बेटे व एक बेटी है। होली के दिन हुई दुर्घटना से परिजन शोकाकुल हो गए। पोस्टमार्टम के बाद शव का तिगरी धाम पर अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed