फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   A young woman died of electric shock in Lalapur.

Amroha News: लालापुर में करंट से युवती की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 19 Feb 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
A young woman died of electric shock in Lalapur.
बुरावली। क्षेत्र के गांव लालापुर में हाईटेंशन लाइन का करंट घरों में दौड़ गया। इसकी चपेट में आकर युवती झुलस गई। उपचार के लिए ले जाते समय मौत हो गई। उधर, कई घरों में उपकरण खराब हो गए। ग्रामीणों ने बिजली विभाग के अधिकारियों के खिलाफ आक्रोश जताया।
विज्ञापन

बुरावली बिजलीघर से जुड़े गांव लालापुर में पिछले कई दिनों से ट्रांसफार्मर में खराबी के चलते आपूर्ति ठप थी जिससे ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ा रहा है। बुधवार दोपहर को बिजली घर से कर्मचारी लाइन चालू करने के लिए गांव में आए थे। जैसे ही उन्होंने लाइन चालू की तो घरों में हाईटेंशन लाइन का करंट दौड़ गया। इस दौरान नल पर कपड़े धो रही मजदूर अनवार की पुत्री तराना (22) करंट की चपेट में आ गई। जिसमें वह बुरी तरह से झुलस गई। नल पर बिजली की मोटर लगी हुई थी। जिसकी वजह से करंट आ गया। झुलसी युवती को पास के अस्पताल में ले जाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। लेकिन रास्ते में ही मौत हो गई। मौत की सूचना से परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई। मृतका दो भाइयों की इकलौती बहन थी। थाना अध्यक्ष अतवीर सिंह चौहान ने बताया कि कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed