फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   A young man who went to take bath in the canal was swept away

Amroha News: दोस्तों के साथ पोषक नहर में नहाने गया युवक बहा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jun 2024 04:25 AM IST
विज्ञापन
A young man who went to take bath in the canal was swept away
नौगांवा सादात। चार दोस्तों के साथ रामगंगा पोषक नहर में नहाने गया अमरोहा निवासी साहिल (22) तेज बहाव में बह गया। काफी तलाश करने के बाद भी उसका पता नहीं चला। एनडीआरएफ और स्थानीय गोताखोर उसकी तलाश कर रहे हैं।
विज्ञापन

अमरोहा नगर के मोहल्ला अफगानान में समसुल का परिवार रहता है। उनके परिवार में पत्नी के अलावा तीन बेटे हैं। सबसे छोटा बेटा साहिल बृहस्पतिवार को अपने चार दोस्त शाने आलम, सऊद, शोएब और शबाब के साथ नौगांवा सादात की रामगंगा पोषक नहर में नहाने गया था। पांचों दोस्तों ने पहले सिकरिया के पुल के पास खड़े होकर फोटो व वीडियोग्राफी की। बाद में नहाने के लिए नहर में चले गए। नहाते समय साहिल गहरे पानी में चला गया और बह गया।
विज्ञापन

दोस्तों ने नहर से बाहर निकल कर शोएब ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। सूचना मिलते ही नौगांवा सादात पुलिस और परिजन मौके पर पहुंच गए। थोड़ी देर में नगर किनारे लोगों की भीड़ जमा हो गई। काफी तलाश करने के बाद भी साहिल का पता नहीं चला। पुलिस की सूचना पर रात में ही एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच गई। रात भर एनडीआरएफ और स्थानीय गोताखोर साहिल को तलाशते रहे, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। शुक्रवार की सुबह से साहिल की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed