{"_id":"6830e22eb377df675d0fad1d","slug":"a-young-man-was-murdered-and-hanged-from-a-tree-case-filed-against-three-jpnagar-news-c-284-1-smbd1016-140482-2025-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: युवक की हत्या कर पेड़ से लटकाया, पैर जमीन पर टिके देख ग्रामीण गुस्से में, तीन पर मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: युवक की हत्या कर पेड़ से लटकाया, पैर जमीन पर टिके देख ग्रामीण गुस्से में, तीन पर मुकदमा
Sat, 24 May 2025 02:31 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, सैदनगली (अमरोहा)।
अमर उजाला नेटवर्क, सैदनगली (अमरोहा)।
Published by: मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 24 May 2025 02:31 AM IST
सार
गांव चौकूनी में निवासी का शव शहतूत के पेड़ से लटका मिला। परिजनों ने अपहरण के बाद हत्या का आरोप लगाते हुए गांव के तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज करवाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
सैदनगली के चाैकूनी में घटनास्थल पर माैजूद ग्रामीण
- फोटो : संवाद
विस्तार
गांव चौकूनी में धर्मेंद्र (22) का शव गांव के पास ही शहतूत के पेड़ पर लटका मिला। परिजनों ने अपहरण के बाद हत्या करने का आरोप लगाया। धर्मेंद्र बुधवार शाम से गायब था। पुलिस ने मृतक के पिता की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों को तलाश कर रही है।
विज्ञापन
गांव चौकूनी में किसान टीकाराम का परिवार रहता है। टीकाराम का बेटा धर्मेंद्र बुधवार शाम से गायब था। टीकाराम ने पुलिस को बताया कि बृहस्पतिवार सुबह उनके पास एक व्यक्ति का फोन आया। फोन करने वाले ने बताया कि धर्मेंद्र उनके कब्जे में है।
विज्ञापन
इसके बाद धर्मेंद्र की खोजबीन शुरू की गई। शुक्रवार सुबह को गांव के बाहरी छोर पर मंदिर के पास शहतूत के पेड़ से धर्मेंद्र का शव लटका मिला। उसके पैर जमीन से टिके हुए थे। कुछ ही देर में ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। परिजनों ने गांव के दो लोगों सहित तीन पर अपहरण के बाद धर्मेंद्र की हत्या करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
उन्होंने जमकर हंगामा किया और मामले में कार्रवाई की मांग की। फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की। मृतक के पिता ने तीन लोगों को नामजद करते हुए पुलिस को तहरीर दी। मृतक धर्मेंद्र चार भाई-बहनों में दूसरे नंबर का था। वह मजदूरी करता था।
तहरीर के आधार पर गांव चौकूनी निवासी सतवीर व गनपत और मंडी धनौरा के गांव बडपुरा निवासी हरि सिंह के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है। कई बिंदुओं पर जांच कराई जा रही है। आरोपियों को गिरफ्तार करके जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा। - दीप कुमार पंत, सीओ