फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   A young man was held hostage in a de-addiction centre for 16 months to grab property, police freed him

Amroha News: संपत्ति हड़पने के लिए 16 माह तक युवक को नशामुक्ति केंद्र में बंधक बनाया, पुलिस ने मुक्त कराया

Sun, 25 May 2025 01:38 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Sun, 25 May 2025 01:38 AM IST
विज्ञापन
A young man was held hostage in a de-addiction centre for 16 months to grab property, police freed him
गजरौला। संपत्ति हड़पने के लिए आरोपियों ने 16 महीने तक गांव चुचैला खुर्द निवासी अनुज कुमार को नशा मुक्ति केंद्र में बंधक बनाकर रखा। पुलिस ने गढ़मुक्तेश्वर स्थित नशा मुक्ति केंद्र से उनको मुक्त कराया है। पुलिस ने पीड़ित की पत्नी, साला, ससुर, नशा मुक्ति केंद्र के मालिक समेत सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पीड़ित मंडी धनौरा थाना क्षेत्र के गांव चुचैला खुर्द निवासी अनुज कुमार हैं। उन्होंने पत्नी नीतू सिंह, साला अगम, सुसर इकाशपाल, चचेरा साला राहुल निवासी शब्दलपुर हसनपुर, साढ़ू सौरभ निवासी पट्टी रजबपुर व जसपाल फौजी निवासी जमापुर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। उनका आरोप है कि उपरोक्त सभी लोगों ने उनकी संपत्ति हड़पने की नीयत से षड़यंत्र कर उनको 16 महीने से नशा मुक्ति केंद्र में स्थान बदल कर बंधक बनाकर रखा।
विज्ञापन

जमीन के लालच में उनको मारना चाहते हैं। उनसे कहते हैं कि जमीन हमारे नाम कर दे तभी नशा मुक्ति केंद्र से बाहर निकालेंगे। वरना इसी तरीके से मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित करेंगे। उनके चचेेचे भाई व बहन ढूंढ़ने की कोशिश करते हैं ताे गुपचुप तरीके से अलग-अलग नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती करा देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

16 मई को उनके भाई दीपक व बहनोई और अन्य लोग जानकारी होने पर उनको तलाश करते हुए जागृति नशा मुक्ति केंद्र में आए। सभी ने उनके भाई व रिश्तेदारों के साथ मारपीट की। जान से मारने की धमकी दी। रात को 11 बजे नशा मुक्ति केंद्र मालिक की मदद से नवजीवन

नशा मुक्ति केंद्र गढ़मुक्तेश्वर में भर्ती करा दिया। जिसकी जानकारी होने पर परिजनों ने पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया। जिस पर कस्बा चौकी इंचार्ज अतवीर सिंह मामले की जांच करते हुए गढ़मुक्तेश्वर पहुंचे। अनुज को नवजीवन नशा मुक्ति केंद्र से बंधन मुक्त कराया। मुक्त होने पर अनुज ने पत्नी और ससुराल वालों के साथ जाने से साफ इन्कार कर दिया। सीओ श्वेताभ भास्कर का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर लिया है। जांच कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed