फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   A young man was dragged into a mango orchard and beaten up on charges of theft, video goes viral

Amroha News: चोरी के आरोप में युवक को आम के बाग में घसीटकर पीटा, वीडियो वायरल

Sat, 22 Mar 2025 01:56 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Sat, 22 Mar 2025 01:56 AM IST
विज्ञापन
A young man was dragged into a mango orchard and beaten up on charges of theft, video goes viral
अमरोहा हसनपुर के शाहपुर कला में चोरी के आरोप में युवक को घसीटते हुए। स्रोत : वीडियो ग्रैब
हसनपुर (अमरोहा)।
विज्ञापन

चोरी के आरोप में लोगों ने युवक को पकड़ लिया। उसके साथ अमानवीय व्यवहार किया। घसीटकर आग के बाग में ले गए। उसे बेरहमी से पीटा। लोहे के बाट से हमला कर अधमरा कर दिया। घायल को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
हसनपुर क्षेत्र के गांव शाहपुर कलां में एक दुकान से लोहे का बाट चोरी हो गया। ग्रामीणों ने लोहे का बाट चोरी करके ले जाने का आरोप लगाते हुए एक युवक को पकड़ लिया। युवक को खींचकर खेत में ले गए और फिर उसे घसीटकर आम के बाग में ले गए। जहां, उसके साथ बेरहमी से मारपीट की। उस पर लोहे के बाट से हमला किया गया।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार चल रहा है। बताते हैं कि जिस स्थान पर युवक को पीटा गया। वहां बाग में पड़ी चारपाई पर कुछ युवक खाना भी खा रहे हैं। बताते हैं जिस युवक के साथ मारपीट की गई है वह कांशीराम कॉलोनी का रहने वाला रिहान है। सीओ दीप कुमार पंत ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। वायरल वीडियो से युवक को पीटने वाले आरोपियों की शिनाख्त की जा रही है। आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed