{"_id":"68756dcf5d45dff9920aea0f","slug":"a-young-man-waiting-for-a-ride-was-crushed-to-death-by-a-car-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-143709-2025-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: सवारी के इंतजार में खड़े युवक की कार से कुचलकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: सवारी के इंतजार में खड़े युवक की कार से कुचलकर मौत
Tue, 15 Jul 2025 02:21 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Tue, 15 Jul 2025 02:21 AM IST
विज्ञापन
डिडौली (अमरोहा)।
हाईवे पर सवारी के इंतजार में खड़े मजदूर नौबाहर (45) को कार ने कुचल दिया। हादसे में उनकी मौत हो गई। पुलिस ने उत्तराखंड नंबर की कार के अज्ञात चालक पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
नौबहार डिडौली गांव के रहने वाले थे। उनके परिवार में पत्नी शशि के अलावा दो बेटे और दो बेटियां हैं। परिजनों के मुताबिक सोमवार दोपहर नौबहार जोया किसी काम से जा रहे थे। दोपहर करीब 12:30 बजे वह हाईवे पार कर मुरादाबाद से दिल्ली लेन पर सवारी का इंतजार कर रहे थे। गजरौला की ओर से आ रही उत्तराखंड नंबर कार की कार ने उन्हें टक्कर मार दी।
टक्कर लगते ही नौबहार करीब 10 फीट ऊंचे उछलकर जमीन पर गिर गए। हादसे के बाद चालक कार लेकर भाग गया। पुलिस ने लोगों की मदद से नौबहार को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उन्हें डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।