फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   A young man traveling for his sister's wedding died in a road accident.

Amroha News: बहन की शादी के लिए आ रहे युवक की सड़क हादसे में मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jan 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
A young man traveling for his sister's wedding died in a road accident.
नौगांवा सादात(अमरोहा)। छोटी बहन की शादी से 14 दिन पहले लोकेंद्र (27) की बिजनौर में सड़क हादसे में मौत हो गई। पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया है। तीन साल पहले लोकेंद्र की शादी हुई थी, परिवार में पत्नी और एक बेटा है।
विज्ञापन


मृतक लोकेंद्र सिंह आलमपुर कैच के रहने वाले किसान जगपाल सिंह के बेटे थे। जगपाल सिंह के परिवार में पत्नी क्रांति के अलावा दो बेटे कमल व लोकेंद्र और एक बेटी डाॅली है। परिजनों के मुताबिक लोकेंद्र सिंह देहरादून में मजदूरी करते थे। उनकी पत्नी आकांक्षा और बेटा दक्ष गांव में ही परिवार के साथ रहते हैं। 19 दिसंबर को लोकेंद्र मजदूरी करने के लिए देहरादून गए थे।
विज्ञापन

परिवार में उनकी छोटी बहन डॉली की शादी की तैयारी चल रही हैं। चार फरवरी को बरात आनी है। शादी के निमंत्रण कार्ड रिश्तेदारियों में बांटने हैं। जिम्मेदारियों को समझते हुए लोकेंद्र बुधवार की दोपहर देहरादून से बाइक से घर लौट रहे थे। जैसे ही वह बिजनौर जनपद के श्यामपुर कांगड़ी गांव के पास पहुंचे, तभी रोडवेज बस में टक्कर मार दी। हादसे में लोकेंद्र सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल लोकेंद्र सिंह को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे की जानकारी मिलते ही बिजनौर के लिए रवाना हो गए। बृहस्पतिवार को परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद अंतिम संस्कार कर दिया है। बिजनौर से लोकेंद्र का शव घर पहुंचा तो कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घर में चल रही बहन की शादी की तैयारी भी धरी ही रह गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed