फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   A young man returning from Uttarakhand died in an accident, his brother injured

Amroha News: उत्तराखंड से लौट रहे युवक की हादसे में मौत, भाई घायल

Sat, 24 May 2025 02:15 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Sat, 24 May 2025 02:15 AM IST
विज्ञापन
A young man returning from Uttarakhand died in an accident, his brother injured
गजरौला (अमरोहा)।
विज्ञापन

कार की टक्कर से बाइक सवार हसनपुर क्षेत्र के कालाखेड़ा निवासी राजकुमार (24) की मौत हो गई। जबिक, बड़ा भाई विशाल घायल हो गया। दोनों उत्तराखंड से लौट रहे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया।
हादसा बृहस्पतिवार रात 11 बजे धनौरा मार्ग पर अहरौला तेजवन गांव के निकट हुआ। सीओ श्वेताभ भास्कर ने बताया कि हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव कालाखेड़ा निवासी राजकुमार व उनका भाई विशाल उत्तराखंड के कोटद्वार में सैटरिंग लगाने का काम करते थे। बृहस्पतिवार रात बाइक पर सवार होकर दोनों कोटद्वार से घर आ रहे थे। नगर की तरफ से एक कार धनौरा की दिशा में जा रही थी।
विज्ञापन

अहरौला तेजवन के निकट कार और बाइक की आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में राजकुमार और विशाल घायल हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस उनको लेकर सीएचसी में आई। यहां चिकित्सकों ने राजकुमार को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद रात में ही पुलिस ने शव को मोर्चरी पर रखवा दिया था। शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। कार और बाइक पुलिस ने कब्जे में ले ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed