{"_id":"66aeab9846c6749dfa0cc53b","slug":"a-young-man-injured-in-an-accident-dies-19-days-after-his-marriage-hasanpur-news-c-284-1-smbd1016-123273-2024-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: शादी के 19 दिन बाद हादसे में घायल युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: शादी के 19 दिन बाद हादसे में घायल युवक की मौत
विज्ञापन
हसनपुर। शादी के 19 दिन बाद सड़क हादसे में घायल युवक की मौत हो गई। मौत की सूचना से परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई। अंतिम संस्कार की तैयारी की जा रही है।
क्षेत्र के गांव सिरसा गुर्जर निवासी रोहताश सिंह (22), खूबचंद व गंगाचोली निवासी तालेवर सिंह गजरौला क्षेत्र में मजदूरी कर बुधवार शाम को बाइक पर सवार होकर वापस अपने घर लौट रहे थे। हसनपुर-गजरौला मार्ग पर आंधी व बारिश की वजह से पेड़ टूटकर सड़क पर गिर गया था। उसकी चपेट में आकर तीनों घायल हो गए थे। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सीएचसी से प्राथमिक उपचार के बाद रोहताश व तालेवर को मेरठ रेफर किया गया था। मेरठ में दोनों का उपचार चल रहा था।
शुक्रवार रात को रोहताश की मौत हो गई। युवक की मौत से परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है। बताते हैं कि करीब 19 दिन पहले ही रोहताश की शादी गजरौला थाना क्षेत्र के गांव सुल्तानठेर से हुई थी। घर में शादी को लेकर खुशी का माहौल था, लेकिन युवक की मौत से उसके परिवार और लड़की पक्ष के लोगों पर दुखों का पहाड़ टूट गया है। सीओ दीप कुमार पंत ने बताया कि हादसे में घायल युवक की मौत सूचना प्राप्त हुई है। जल्द ही कानूनी कार्रवाई की जाएगी।