फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   A young man injured after a gun went off in his pocket was arrested, police said he had come to rob the shop

Amroha News: जेब में तमंचा चलने से घायल युवक गिरफ्तार, पुलिस बोली- दुकान में लूट के लिए आया था

Thu, 20 Mar 2025 01:53 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Thu, 20 Mar 2025 01:53 AM IST
विज्ञापन
A young man injured after a gun went off in his pocket was arrested, police said he had come to rob the shop
नौगांवा सादात (अमरोहा)।
विज्ञापन

कुर्ते की जेब में गोली चलने से घायल युवक और उसके साथी को नौगांवा सादात पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। वह तीन साथियों के साथ खेड़ा अपरौला के अड्डे पर दुकान में लूटपाट करने आया था। लेकिन, अचानक गोली लगने से घायल होने के बाद घटना को अंजाम नहीं दे सके। पुलिस ने दोनों आरोपियों को कोर्ट पेश कर जेल भेज दिया है। उनके कब्जे से तमंचा और कारतूस भी बरामद किए हैं।

मंगलवार दोपहर कुर्ता और पैंट पहने बाइक सवार नकाबपोश युवक खेड़ा अपरौला गांव चौराहे पर पहुंचा और बाइक खड़ी करके एक दुकान की ओर चलने लगा। इस दौरान उसका दाया हाथ कुर्ते की जेब में था, उसी में तमंचा रखा था। वह दुकान की ओर बढ़ रहा था, तभी जेब में रखे तमंचे से गोली चल गई। गोली युवक के बाएं हाथ में लगी और उसकी एक अंगुली कटकर गिर गई।
विज्ञापन

घटना के बाद आरोपी खुद ही बाइक लेकर भाग गया था। गोली चलने की घटना दुकान बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। पुलिस ने कटी हुई उंगली और खोखा कारतूस बरामद किया था। इसके बाद पुलिस संदिग्धों की तलाश में जुड़ गई थी, लेकिन घटना के आधे घंटे बाद क्षेत्र के गांव नालू खुर्द के रहने वाले जुनैद ने डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी कि उसके दोस्त को बदमाशों ने गोली मार दी है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गांव खेड़ा निवासी घायल नाजिम को जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया। वहीं, जानकारी होने पर थाना पुलिस भी जिला अस्पताल पहुंची और नाजिम के हाथ में गोली लगी देख माथा ठनक गया। पुलिस ने नाजिम और जुनैद से पूछताछ की गई तो उन्होंने पुलिस को सच्चाई बता दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अन्य दो आरोपियों की जल्द होगी गिरफ्तारी : सीओ
सीओ अवधभान भदोरियाोन बताया कि नाजिम और जुनैद ने अपने साथी नासिद निवासी नालू खुर्द व साहिल निवासी मोहल्ला अतरपुरा थाना गजरौला के साथ खेड़ा अपरौला के अड्डे पर दुकानदारों से लूट की योजना बनाई थी। नाजिम पहले पहुंच गया था और बाकी तीनों आरोपी कुछ दूरी पर थे। तमंचा निकाल कर नाजिम को फायरिंग करने वाला था, लेकिन गोली नाजिम के लगने से योजना विफल हो गई। इसके बाद चारों आरोपी वहां से भाग गए थे। दोनों ने तमंचा और कारतूस बाग में दबा दिए थे। जिन्हें उनकी निशानदेही पर बरामद कर लिया है। आरोपी नासिद और साहिल को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

पूर्व विधायक के पंप पर युवक को गोली मारने का भी आरोप

गजरौला। जेब में रखा तमंचा चल जाने से खुद की हाथ की अंगुली गंवा चुके नौगावां सादात के खेड़ा अपरौला निवासी नाजिम ने ही पूर्व विधायक अशफाक अली खां के पेट्रोल पंप पर युवक को गोली मारी थी। उसका तेल डलवाने को लेकर विवाद हुआ था। वह आपराधिक प्रवृत्ति का है। पुलिस उसे रिमांड पर लेकर आएगी।मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे खेड़ा अपरौला में संदिग्ध युवक की जेब में रखा तमंचा चल गया था। बुधवार को नौगावां सादात पुलिस ने उसका आपराधिक इतिहास खंगाला। पता चला वह शातिर अपराधी है। पूछताछ में उसने कबूल किया कि बीते सोमवार को उसने ही गजरौला थाना क्षेत्र में पूर्व विधायक अशफाक अली खां के पेट्रोल पंप विवाद हो जाने पर युवक को गोली मारी थी। उसके साथ गजरौला के अतरपुरा मोहल्ले का साहिल व नौगावां सादात के लालू खुर्द निवासी जुनैद था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed