फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   A young man hanged himself in his house and died

Amroha News: युवक अपने घर में फंदे पर झूला, मौत

Sat, 17 May 2025 01:17 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Sat, 17 May 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
A young man hanged himself in his house and died
बिलासपुर। कोतवाली क्षेत्र में उत्तराखंड सीमा से सटे डिबाडिबा गांव की बनखंडी सोढ़ी कॉलोनी निवासी नीतीश (19) शुक्रवार की शाम अपने घर में फंदे पर झूल गया। परिजन उसे गंभीर हालत में रुद्रपुर के एक निजी अस्पताल ले गए, जहां उपचार के दौरान मृत्यु हो गई।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र में उत्तराखंड सीमा से सटे गांव डिबडिबा की बनखंडी सोढ़ी कॉलोनी निवासी नीतीश 19 पुत्र शंकर का परिवार किराए के मकान में रहता है। पुलिस के अनुसार, नीतीश मजदूरी करता था। शुक्रवार को नीतीश के पिता मजदूरी करने गए हुए थे। घर पर नीतीश व उसकी छोटी बहन अकेली थी। शाम करीब तीन बजे नीतीश बाहर से अपने घर आया और कमरे में जाकर बंद हो गया।
विज्ञापन

उसकी बहन ने कमरे को खुलवाने का काफी प्रयास किया, मगर उसने कमरा नहीं खोला तो किशोरी ने शोर मचाकर आसपास के लोगों को एकत्र कर लिया। मोहल्ले के लोग मौके पर एकत्र हो गए। लोग किवाड़ें तोड़कर कमरे में अंदर घुसे तो देखा कि नीतीश फंदे पर झूल रहा था। लोगों ने तुरंत ही उसे कुंडे से नीचे उतरा तो उसकी सांस चल रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिवार के लोग भी सूचना पाकर तुरंत पहुंच गए और उसे गंभीर अवस्था में रुद्रपुर के एक निजी अस्पताल ले गए। कोतवाली प्रभारी बलवान सिंह ने बताया कि उपचार के दौरान नीतीश ने दम तोड़ दिया। रुद्रपुर पुलिस ने शव कब्जे में कर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि सूचना पाकर रुद्रबिलास चौकी प्रभारी अमित कुमार भी मौकके पर पहुंच गए।

चौकी प्रभारी ने बताया कि घर पर कोई नहीं मिला था। परिवार के सभी लोग अस्पताल गए हुए थे। घर में केवल छोटी बच्ची थी। वह कोई ठोस जानकारी नहीं दे सकी। आत्महत्या करने के कारणों की अभी कोई ठोस जानकारी नहीं मिल सकी है। मोहल्ले में चर्चा है कि मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ बताया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed