फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   A young man from Ghaziabad died in a vehicle collision.

Amroha News: वाहन की टक्कर से गाजियाबाद के युवक की मौत, साथी घायल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 27 Dec 2025 02:33 AM IST
विज्ञापन
A young man from Ghaziabad died in a vehicle collision.
गजरौला(अमरोहा)। हाईवे पर शुक्रवार दोपहर लगभग तीन बजे अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार नावेद उर्फ हिलाल (26) निवासी घंटाघर कोतवाली के इस्लाम नगर गाजियाबाद की मौत हो गई, जबकि मोहल्ले के ही साथी कामिल घायल हो गया। घायल को डिडौली कोतवाली क्षेत्र के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर क्राइम अमरपाल सिंह ने बताया कि हाईवे पर रजबपुर सीमा से लगे फ्लाईओवर के पास हादसा हो गया है। सूचना पर कस्बा चौकी इंचार्ज नरेंद्र कुमार को मौके पर भेजा। उनको स्कूटी सवार दो युवक घायल मिले। इनमें एक की हालत नाजुक थी, जबकि दूसरे की सांस थम चुकी थीं। गंभीर रूप से घायल को डिडौली कोतवाली क्षेत्र के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। दूसरे युवक को सीएचसी में लाया गया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। उसकी पहचान गाजियाबाद के घंटाघर कोतवाली के इस्लाम नगर मोहल्ला निवासी नावेद उर्फ हिलाल (26) के रूप में की गई। जबकि घायल साथी उसके मोहल्ले का ही कामिल है। हादसे की सूचना परिजनों को देकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आशंका जताई जा रही है कि उनकी स्कूटी रेलिंग से टकराई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed