{"_id":"67a3c3a5c59a62866706abf4","slug":"a-young-man-from-bijnor-lost-his-life-in-a-collision-between-two-bikes-jpnagar-news-c-284-1-jpn1003-133731-2025-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: दो बाइकों की भिड़ंत में गई \nबिजनौर के युवक की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: दो बाइकों की भिड़ंत में गई बिजनौर के युवक की जान
Thu, 06 Feb 2025 01:31 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Thu, 06 Feb 2025 01:31 AM IST
विज्ञापन
नौगांवा सादात (अमरोहा)।
दो बाइकों में आमने-सामने की भिड़ंत में बिजनौर निवासी हेमंत कुमार (35) की मौत हो गई। जबकि, उसका चेहरा भाई विनायक उर्फ विक्की घायल हो गया। हादसा एक फरवरी की शाम करीब 4:30 बजे कुमखिया जमना खास रोड पर हुआ। मृतक के पिता ने अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
हेमंत कुमार बिजनौर जिले के नूरपुर क्षेत्र के मोरना गांव निवासी वीरेंद्र कुमार का बेटा था। पुलिस के मुताबिक एक फरवरी की शाम 4:30 बजे हेमंत कुमार चचेरे भाई विनायक के साथ पेली चौहान गांव से घर लौट रहा था। दोनों एक बाइक पर सवार थे। जैसे ही उनकी बाइक कुमखिया जमना खास रोड स्थित रामपुर सफेद गांव के पास गन्ना क्रय केंद्र पर पहुंची। तो सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे में हेमंत व विनायक घायल हो गए।
इस दौरान दूसरी बाइक सवार मौके से भाग निकला। कुछ ही देर में लोगों की भीड़ लग गई। पुलिस ने दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने हेमंत को मृत घोषित कर दिया। नौगांवा सादात पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। इसके बाद परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। हादसे के चार दिन बाद मामले में मृतक के पिता वीरेंद्र कुमार ने अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। सीओ पंकज त्यागी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी बाइक चालक का पता लगा लिया जाएगा।