{"_id":"5f04d4458ebc3e433922ce5c","slug":"a-young-man-found-corona-infected-in-rapid-kit-jpnagar-news-mbd355015417","type":"story","status":"publish","title_hn":"फाइल रैपिड किट में संक्रमण की पुष्टि के बाद कृषि यंत्र विक्रेता की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फाइल रैपिड किट में संक्रमण की पुष्टि के बाद कृषि यंत्र विक्रेता की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा। नगर निवासी पचास वर्षीय व्यक्ति की उपचार के दौरान मेरठ में मौत हो गई। रैपिड किट से चेकअप कराने पर कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। उन्हें हार्ट की समस्या थी। सांस लेने में दिक्कत होने पर तीन दिन पहले परिजन मेरठ ले गए थे। मेरठ में ही शव के अंतिम संस्कार की तैयारी की जा रही है।
व्यापारी का नियमित रूप से मेरठ के चिकित्सक से उपचार चल रहा था। तीन दिन पूर्व उन्हें सांस लेने में परेशानी हुई तो परिजन आनन-फानन में उन्हें मेरठ ले गए। तबीयत में कोई सुधार नहीं हुआ। हालत और खराब होती चली गई। बताते हैं स्थानीय चिकित्सक के मुताबिक रैपिड किट से जांच करने पर कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। यहां उनकी मंगलवार सुबह मौत हो गई। मौत की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया। चिकित्सकों की निगरानी में ही मेरठ में अंतिम संस्कार करा दिया गया। उनके दो बेटे हैं। उधर, स्वास्थ्य की टीम ने घर पहुंचकर परिजनों को होम क्वारंटीन कराया है। चिकित्साधीक्षक डा. अमित बरू का कहना है कि रैपिड किट से कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। कन्फर्मेशन के लिए दूसरी जांच कराई जा रही है। उसकी रिपोर्ट अभी नहीं आई है। रैपिड किट से टेस्ट ज्यादा विश्वसनीय नहीं है।