फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   A young man fell from his bike when his wheel got stuck in a pit and died

Amroha News: गड्ढे में पहिया आने पर बाइक से गिरा युवक, मौत

Wed, 20 Aug 2025 02:54 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Wed, 20 Aug 2025 02:54 AM IST
विज्ञापन
A young man fell from his bike when his wheel got stuck in a pit and died
मंडी धनौरा। शेरपुर मार्ग पर गांव कैसरा में सड़क पर बने गड्ढे में पहिया आने पर बाइक गिर गई। हादसे में बाइक सवार गंगासरन (55) के सिर में गंभीर चोट आई। आसपास के लोग दौड़कर पहुंचे और उन्हें संभाला लेकिन उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

बछरायूं थानाक्षेत्र के गांव ढाकोवाली निवासी गंगासरन मंगलवार दोपहर करीब दो बजे बाइक से गांव लौट रहे थे। गांव कैसरा में सड़क पर बने गड्ढे में पहिया आने पर वह बाइक सहित सड़क पर गिर गए। उनके सिर और नाक से खून बहने लगा। आसपास के लोग दौड़कर घटनास्थल पर पहुंचे और उन्हें उठाने का प्रयास किया लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। जानकारी पर पुलिस भी पहुंची। बाइक के पंजीकरण के आधार पर ग्रामीण की पहचान हुई। कुछ देर में परिजन भी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

गड्ढों को भरने की मांग कर रहे है ग्रामीण
गांव कैसरा में सड़क पर बने गडढे दुर्घटना का कारण बन रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि गांव के दोनों ओर सड़क पर गहरे गडढे हो गए हैं। लोक निर्माण विभाग को इस संबंध में कई बार लिखा जा चुका है लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। गांव निवासी देव गुज्जर का कहना है कि यदि सड़क पर गडढे ठीक करा दिए जाते तो शायद गंगासरन की जान बच सकती थी। गांव निवासी विनोद कुमार शास्त्री का कहना है कि गडढों की वजह से आए दिन दुर्घटना होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed