फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   A young man died of fever, his wedding was two months away.

Amroha News: बुखार से युवक की मौत, दो माह बाद थी शादी

Sat, 20 Sep 2025 02:37 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Sat, 20 Sep 2025 02:37 AM IST
विज्ञापन
A young man died of fever, his wedding was two months away.
हसनपुर। गांव शाहपुर खुर्द निवासी धर्मेंद्र (20) की बुखार से मौत हो गई। उसे तीन दिन से बुखार था और मेरठ के अस्पताल में इलाज चल रहा था। धर्मेंद्र की दो माह बाद शादी होनी थी। युवक की मौत होने से घर से चल रही शादी की खुशियां मातम में बदल गईं।
विज्ञापन

गांव शाहपुर खुर्द निवासी किसान होरीलाल का बेटा धर्मेंद्र हसनपुर में सर्राफ की दुकान पर काम करता था। तीन दिन पहले बुखारनने पर उसका हसनपुर के निजी चिकित्सक से उपचार कराया जा रहा था लेकिन तबीयत में सुधार न होने पर बृहस्पतिवार शाम उसे मेरठ रेफर कर दिया गया जहां शुक्रवार को उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

शुक्रवार दोपहर शव को मेरठ से परिजन धर्मेंद्र का शव गांव शाहपुर खुर्द लाए। गंगा घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया गया। धर्मेंद्र दो भाइयों में सबसे बड़ा था। मां की पहले ही मौत हो चुकी है। धर्मेंद्र की शादी तय हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो महीने बाद पास के ही एक गांव से उसकी शादी होनी थी। सीएचसी प्रभारी डा. ध्रुवेंद्र सिंह का कहना है कि सीएचसी में बुखार से पीड़ित इस तरह का कोई मरीज नहीं पहुंचा है। बुखार से मौत का मामला जानकारी में नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed