फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   A young man died in a road accident three months after his marriage, angry villagers blocked the road by placing his body on the road

Amroha News: शादी के तीन माह बाद सड़क हादसे में युवक की मौत, नाराज ग्रामीणों ने सड़क पर शव रखकर लगाया जाम

Sun, 09 Mar 2025 01:38 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Sun, 09 Mar 2025 01:38 AM IST
विज्ञापन
A young man died in a road accident three months after his marriage, angry villagers blocked the road by placing his body on the road
हसनपुर। रहरा-हसनपुर मार्ग पर टाटा मैजिक की टक्कर से बाइक सवार अमरपाल नागर (23) की मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी सोनम घायल हो गई। मौके पर पहुंचे आक्रोशित परिजनों ने टक्कर मारने वाले वाहन के चालक को गिरफ्तार करने की मांग को घटनास्थल पर ही सड़क पर शव रखकर जाम लगा दिया। एसडीएम के आश्वासन पर करीब एक घंटे बाद जाम खुल सका। जाम से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

अमरपाल नागर रहरा थानाक्षेत्र के तरौली गांव के रहने वाले वीरपाल नागर के बेटे थे। पुलिस के मुताबिक अमरपाल नागर की शादी तीन माह पहले गांव मंगरौला निवासी सोनम के साथ हुई थी। शनिवार की सुबह करीब दस बजे अमरपाल नागर पत्नी सोनम के साथ बाइक पर सवार होकर हसनपुर से दवाई लेने जा रहे थे। मंगरौला में निर्माणाधीन गंगा एक्सप्रेसवे के नजदीक सामने से आ रही टाटा मैजिक ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल को हसनपुर में निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद मुरादाबाद रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

रास्ते में ले जाते समय अमरपाल नागर की मौत हो गई। उधर, बाइक को टक्कर मारने वाले वाहन एवं चालक के मौके से भाग जाने की सूचना मिलने पर परिजनों में नाराजगी फैल गई। आक्रोशित परिजन ग्रामीण के साथ घटना स्थल पर पहुंच गए और कार्रवाई की मांग को लेकर सड़क पर शव रखकर जाम लगा दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने जाम खुलवाने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीण नहीं माने। करीब एक घंटा बाद एसडीएम विभा श्रीवास्तव ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को समझाया और जाम खुलवाया। इसके बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। उधर, मौत की सूचना से परिजनों में शौक की लहर दौड़ गई है। सीओ दीप कुमार पंत ने बताया कि सड़क हादसे में युवक की मौत हुई है। मामले में कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



एक माह में तरौली के तीन लोगाें की हुई सड़क हादसे में मौत
हसनपुर। भारतीय किसान यूनियन शंकर के युवा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं ग्राम पंचायत तरौली के प्रधान पति प्रमोद नागर का कहना है कि हसनपुर रहरा मार्ग पर पिछले एक माह में गांव तरौली निवासी तीन लोगों की मौत हो चुकी है। मार्ग पर सड़क सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं। इससे पहले गांव तरौली निवासी ऋषिपाल और निशा की मौत हो चुकी है।



अमरपाल की मौत से बुझ गया घर का चिराग
हसनपुर। रहरा थाना क्षेत्र के गांव तरौली निवासी अमरपाल नागर की सड़क हादसे में मौत हो गई। अमरपाल की मौत के साथ ही घर का चिराग भी बुझ गया है। परिजनों के मुताबिक अमरपाल तीन बहनों का इकलौता सबसे छोटा भाई था। अमरपाल की मौत से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed