{"_id":"67d866e70ebfaff0150284e9","slug":"a-young-man-died-due-to-overdose-of-alcohol-cessation-medicine-jpnagar-news-c-284-1-smbd1017-136237-2025-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: शराब छोड़ने की दवाई के अधिक सेवन से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: शराब छोड़ने की दवाई के अधिक सेवन से युवक की मौत
Mon, 17 Mar 2025 11:46 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Mon, 17 Mar 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
अमरोहा। शराब छोड़ने की दवाई का अधिक सेवन करने से क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक की मौत हो गई। जवान बेटे की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। बिना कानूनी कार्रवाई के अंतिम संस्कार कर दिया।
मामला कोतवाली डिडौली क्षेत्र के एक गांव निवासी किसान के बेटा शराब पीने का आदी था। परिजनों ने शराब छुड़ाने के लिए कुछ दिन पहले उसे एक नशा मुक्ति केंद्र में दिखाया था। वहां से शराब छोड़ने की दवाई दी गई थी। सोमवार को गलती से युवक ने दवाई की ओवर डोज ले ली। इससे युवक की हालत बिगड़ गई। परिजन उसे निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जवान बेटे की मौत से माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। परिजनों ने बिना पुलिस को सूचना दिए शव का अंतिम संस्कार कर दिया। प्रभारी निरीक्षक हरीश वर्धन सिंह ने मामले में जानकारी से इन्कार किया है। कहा कि तहरीर मिलने पर जांच उपरांत कार्रवाई की जाएगी।