फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   A young man died and one injured in a collision between two bikes

Amroha News: दो बाइकों की भिड़ंत में युवक की मौत, एक घायल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 16 Sep 2024 06:09 AM IST
विज्ञापन
A young man died and one injured in a collision between two bikes
हसनपुर (अमरोहा)।
विज्ञापन

अतरासी मार्ग पर दो बाइकों की भिड़ंत में एक बाइक सवार राजीव (45) की मौत हो गई। जबकि, दूसरा बाइक सवार घायल हो गए। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बाइक सवार की मौत की सूचना से परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई है। मामले में पुलिस कार्रवाई कर रही है। राजीव जल निगम के अधिकारी की गाड़ी चलाते थे।
अमरोहा की वासुदेव कॉलोनी निवासी राजीव शनिवार को बाइक से हसनपुर किसी काम से आए थे। अपना काम खत्म कर शनिवार रात अमरोहा लौट रहे थे। अतरासी मार्ग पर बावनखेड़ी गांव के पास सामने से आ रही बाइक उनकी बाइक से टकरा गई। हादसे में राजीव गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि दूसरी बाइक सवार युवक भी घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां डॉक्टर ने राजीव को मृत घोषित कर दिया। मृतक ने अपने पीछे चार बच्चे छोड़े हैं। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। राजीव जल निगम के एक अधिकारी की गाड़ी चलाते थे। सीओ दीप कुमार पंत ने बताया कि सड़क हादसे में एक की मौत हुई है। कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

बेटियों के सिर से उठा पिता का साया
हादसे में राजीव की मौत होने से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया है। राजीव की पत्नी की भी चार साल पहले बीमारी के चलते हो मौत हो गई थी। राजीव के तीन बेटियां और एक बेटा है। एक बेटी शादी हो चुकी है। बेटे की उम्र 13 साल है। पहले मां और अब पिता की मौत से बच्चों पर दुखों का पहाड़ टूट गया है। मां और बाप का साया सिर से उठने के बाद बच्चों को रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed