फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   A young man died after his bike collided with a tree, he had got married one and a half months ago

Amroha News: पेड़ से बाइक टकराने से युवक की मौत, डेढ़ माह पहले हुई थी शादी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 26 Aug 2024 01:52 PM IST
विज्ञापन
A young man died after his bike collided with a tree, he had got married one and a half months ago
हसनपुर (अमरोहा)।
विज्ञापन

गांव भूतखदेडी के पास स्वर्गीय चेतन चौहान मार्ग पर बाइक पेड़ से टकरा गई, जिससे गांव रजोहा निवासी विकास कुमार (22) की मौत हो गई। विकास की डेढ़ माह पहले शादी हुई थी। शनिवार रात को बाइक सवार नोएडा से लौट रहा था। गांव से कुछ दूर पहले ही हादसा हो गया।

कोतवाली क्षेत्र के गांव रजोहा निवासी किसान भूकन सिंह के बड़े बेटे विकास कुमार की डेढ़ माह पहले शादी हुई थी। घर में खुशी का माहौल था। विकास नोएडा की एक फैक्ट्री में नौकरी करता था। शनिवार रात विकास बाइक से नोएडा से गांव आ रहा था। हसनपुर से जैसे ही वह गांव रजोहा की ओर मुड़ा तो स्वर्गीय चेतन चौहान मार्ग पर गांव भूतखदेडी के पास बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। हादसे में विकास कुमार मौत हो गई। कुछ ही देर में मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस भी पहुंच गई और परिजनों को जानकारी दी गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। युवक दो भाइयों बड़ा था। सीओ दीप कुमार पंत का कहना है कि सड़क हादसे में युवक की मौत हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed