{"_id":"689902b1cb16f0883d0cae8c","slug":"a-worker-fell-down-while-breaking-a-wall-and-lost-his-life-jpnagar-news-c-284-1-jpn1008-145538-2025-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: दीवार तोड़ते मजदूर नीचे गिरा, गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: दीवार तोड़ते मजदूर नीचे गिरा, गई जान
Mon, 11 Aug 2025 02:06 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Mon, 11 Aug 2025 02:06 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा। मकान की दीवार तोड़ते हुए मजदूर नीचे गिर गया और दीवार के मलबे के नीचे दब गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। परिजन बिना कार्रवाई के शव को अपने साथ ले गए।
मामले की सूचना पुलिस को नहीं दी गई है। यह घटना मोहल्ला बेगम सराय की है। मोहल्ले में रहने वाले शकील अहमद मजदूरी करते थे। वह मोहल्ले में ही एक व्यक्ति का मकान तोड़ रहे थे।
रविवार शाम लगभग छह बजे दीवार तोड़ते समय वह दीवार से नीचे गिर गए और दीवार का मलबा उनके ऊपर आ गिरा। मलबे में दबकर शकील अहमद की मौत हो गई। हादसा के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगाें ने बामुश्किल शकील अहमद के शव को मलबे से बाहर निकाला।
विज्ञापन
मृतक के परिजन भी घटना स्थल पर आ गए थे। बिना कार्रवाई के वह शव को अपने साथ घर ले गए। प्रभारी निरीक्षक पंकज तोमर ने मामले के संज्ञान से इंकार किया। बताया कि इस संबंध में कोई सूचना नहीं मिली है।