फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   a women killed by her husband

करवाचौथ पर दहेज के लिए विवाहिता की हत्या

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 17 Oct 2019 11:42 PM IST
विज्ञापन
a women killed by her husband
विवाहिता की हत्या के बाद पोस्टमार्टम हाउस पर गमजदा खड़े परिजन - फोटो : JPNAGAR
जोया (अमरोहा)। एक तरफ जहां महिलाएं करवाचौथ पर व्रत रखकर पति की दीर्घायु की कामना करती हैं। वहीं डिडौली कोतवाली क्षेत्र के गांव पतकोई में दहेज के लिए विवाहिता की हत्या कर दी गई। खबर मिलते ही मायके पक्ष के लोग मौके पर पहुंच गए। दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद पति और देवर घर से फरार हो गए। पुलिस ने पिता की तहरीर पर पति समेत चार लोगों पर दहेज हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

संभल के नखासा थाना क्षेत्र के गांव वारीपुर भमरौआ निवासी किसान लाल सिंह की बेटी कविता (25) की शादी डेढ़ साल पहले डिडौली कोतवाली क्षेत्र के गांव पतकोई निवासी किसान अंकुश पुत्र लोकेश के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल वाले कविता को दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। दहेज में दो लाख रुपये की मांग की। कई बार कविता को पीटा और खाना भी नहीं देते थे। जिसे लेकर कई बार पंचायत हुई, लेकिन उनका रवैया नहीं सुधरा। बुधवार को कविता करवाचौथ के व्रत को लेकर उत्साहित थी। वह भी दूसरी सुहागिन महिलाओं की तरह व्रत की तैयारियां कर रही थी। परिजनों के मुताबिक कविता का स्वास्थ्य बिल्कुल ठीक था, लेकिन गुरुवार की सुबह ससुरालियों ने फोन कर उसकी तबीयत खराब होने की बात कही। यह सुनकर मायके पक्ष के लोग मौके पर पहुंच गए। जहां कविता की लाश पड़ी थी। पति और देवर घर से फरार थे, लेकिन बाकी लोग मौजूद थे। मायके पक्ष के लोगों ने दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाया। जमकर हंगामा किया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। घटनास्थल पर जांच पड़ताल की। गले पर हल्की चोटों के निशान मिले बताए जा रहे हैं। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। इंस्पेक्टर शरद मलिक ने बताया कि पिता की तहरीर पर पति समेत चार लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द की आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed