फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   a women died in road accident

सड़क हादसे में महिला की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 01 Mar 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
a women died in road accident
अमरोहा। जन्मदिन कार्यक्रम में शरीक होकर घर वापस लौट रहे कांठ के परिवार की कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में महिला की मौके पर मौत हो गई। जबकि पति गंभीर रूप से घायल हो गया। दो बच्चों की हालत सही बताई जा रही है। पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

हादसा शनिवार की रात अमरोहा देहात थानाक्षेत्र के एवजाबाद गांव के निकट कांठ रोड पर हुआ। एसओ अरिहंत कुमार के मुताबिक कांठ के काजीपुरा गांव निवासी अमित अपनी पत्नी रेखा और दो बच्चों के साथ कार से गजरौला गए थे। यहां एक जन्मदिन कार्यक्रम में शामिल हुए। रात करीब 11 बजे परिवार वापस घर लौट रहा था। इस दौरान बारिश पड़ रही थी। जैसे ही उनकी कार कांठ रोड पर एवजाबाद गांव के निकट पहुंची। रास्त पर गड्ढे में पानी भरा हुआ था। पहिया गड्ढे में गिरने से कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में रेखा (30) की मौके पर मौत हो गई। जबकि अमित गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में दोनों बच्चे सुरक्षित बच गए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायल अमित को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उसे गंभीर हालत में मुरादाबाद रेफर कर दिया है। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसओ ने बताया कि रविवार की दोपहर पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed