फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   A woman's house was sold for Rs 10 lakh through fraud

Amroha News: फर्जीवाड़ा कर दस लाख रुपये में बेचा महिला का मकान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 23 Nov 2024 03:35 AM IST
विज्ञापन
A woman's house was sold for Rs 10 lakh through fraud
गजरौला (अमरोहा)।
विज्ञापन

दंपती सहित चार लोगों ने महिला के साथ धोखाधड़ी कर उसके मकान को दस लाख रुपये में बेच दिया। मामले में कोर्ट के आदेस पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी और जान से मारने की धमकी देने में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
भरतिया गांव के बुद्धनगर मोहल्ला निवासी सुलेखा पैसल ने बताया कि पड़ोस में रहने के कारण संभल जिले के ऐचोंड़ा कम्बोह थाना क्षेत्र के नंदपुर बीटा निवासी अनुज कुमार, रजबपुर थाना क्षेत्र के फय्याजनगर गांव निवासी सतेंद्र सिंह व देहरी जट निवासी शोभित चौधरी से रिश्तेदारी के चलते उसके संबंध थे। एक दिन सभी ने उनसे हसनपुर में संपत्ति का बैनामा करने और उनसे गवाह बनने को कहा। हसनपुर में जाकर उनसे हस्ताक्षर करा लिए। पिछले महीने भी एक शख्स उनके घर आया। जिसने उनसे कहा कि अनुज कुमार की पत्नी सीमा देवी ने खुद को मकान का मालिक बताया है और कहा कि वह मकान बेच रही है।
विज्ञापन

उन्होंने मकान के कागजात निकलवाए तो पता चला कि उपरोक्त चारों ने उनके मकान का सौदा दस लाख रुपये में कर दिया है। इसमें दो लाख रुपये नकद व बाकी आठ लाख रुपये चेक से दिए जाना दर्शाया है। जबकि, उन्होंने न तो मकान बेचा और न ही रकम प्राप्त की। शिकायत करने पर उनको व बेटे-बेटी सहित जान से मारने की धमकी दी। पुलिस को तहरीर दी, लेकिन केस दर्ज नहीं किया। सीओ श्वेताभ भास्कर ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने सीमा देवी उसके पति अनुज कुमार, सतेंद्र सिंह, शोभित चौधरी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed