Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   A woman who arrived to complain about a quarrel between children was shot.

Amroha News: बच्चों के झगड़े की शिकायत करने पहुंची महिला को लगी गोली

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 14 Nov 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
A woman who arrived to complain about a quarrel between children was shot.
अमरोहा। बच्चों के बीच हुए मामूली विवाद की शिकायत करना एक महिला को भारी पड़ गया। आरोप है कि उसके चचेरे भाई ने तमंचे से फायर कर उसे गोली मार दी। कंधे में गोली लगने से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया। हालांकि, पुलिस घटना को संदिग्ध मानकर जांच कर रही है। अभी प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई है।
विज्ञापन

घटना बृहस्पतिवार रात करीब 8:45 बजे शहर के मोहल्ला अहमदनगर की है। पुलिस के मुताबिक, मोहल्ला निवासी स्व. गुलजार मोहम्मद की बेटी भूरी (33) का अपनी भाभी सयमा से विवाद हो गया था। भूरी की बड़ी बहन बब्बो के छह वर्षीय बेटे हसनैन का खेलते समय सायमा की सात वर्षीय बेटी आयत से झगड़ा हुआ था। इसकी शिकायत लेकर भूरी सायमा के पास पहुंची तो दोनों में कहासुनी होने लगी।
विज्ञापन

आरोप है कि इसी दौरान सायमा का देवर और भूरी का चचेरा भाई वहां पहुंचा। नशे की हालत में उसने तमंचे से फायर कर दिया। गोली भूरी के कंधे में लगी। सूचना पर पहुंची अमरोहा नगर कोतवाली पुलिस ने घायल महिला को सीएचसी अमरोहा में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी राजा मजदूरी करता है। पुलिस के अनुसार, दोनों पक्षों में झगड़ा होने की बात सामने आई है, लेकिन गोली लगने की घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही है। किसी भी पक्ष ने लिखित शिकायत नहीं दी है। पुलिस सभी पहलुओं की जांच के साथ आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।

-------------
दोनों पक्षों में झगड़ा हुआ था, लेकिन गोली लगने की घटना संदिग्ध लग रही है। मामले की जांच की जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। जिस व्यक्ति पर गोली मारने का आरोप है, उसकी गिरफ्तारी के लिए भी प्रयास किए जा रहे हैं।
- डॉ. प्रदीप कुमार, सीओ सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed