{"_id":"6a45620a1235ff77500150a7","slug":"a-woman-was-electrocuted-and-two-animals-died-jpnagar-news-c-284-1-smbd1016-167245-2026-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: करंट की चपेट में आने से महिला झुलसी, दो पशुओं की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: करंट की चपेट में आने से महिला झुलसी, दो पशुओं की मौत
Thu, 02 Jul 2026 12:22 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Thu, 02 Jul 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हसनपुर। क्षेत्र में करंट की चपेट में आने से महिला झुलस गई। जबकि दो पशुओं की मौत हो गई है। यह घटना गांव अहरौला अहमद यार खां में बुधवार की दोपहर को हुई। बताते हैं कि गांव निवासी राजकुमार ने अपनी बकरी को चारा काटने वाली इलेक्ट्रानिक मशीन के पास बांधा था। अचानक मशीन में करंट उतर गया। जिससे दो बकरी की मौके पर ही मौत हो गई। पशुओं को बचाने की कोशिश में राजकुमार की पत्नी अंजू भी झुलस गई। जिसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
-- -- -- -- -- -
करंट की चपेट में आकर दो नीलगाय की मौत
आदमपुर। थाना क्षेत्र के कोकापुर में किसान बहादुर के खेत से हाईटेंशन गुजर रही है। बताते हैं कि यह जर्जर लाइन बहुत नीचे लटकी हुई है। मंगलवार की शाम को लाइन की चपेट में आकर दो नीलगाय की मौत हो गई। जिन्हें बुधवार को गढ्ढे में दबाया गया। ग्रामीणों का कहना है कि बार-बार शिकायत के बाद भी जर्जर लाइन को नहीं बदला गया और जिम्मेदारों ने नीलगाय के शवों को समय से नहीं दबाया।