फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   A woman returning after celebrating Rakshabandhan died in an accident

Amroha News: रक्षाबंधन मनाकर लौट रही महिला की हादसे में मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 21 Aug 2024 05:15 AM IST
विज्ञापन
A woman returning after celebrating Rakshabandhan died in an accident
मंडी धनौरा (अमरोहा)। रक्षाबंधन के त्योहार भतीजे को राखी बांधकर घर वापस जा रही मायादेवी (38) की ट्रैक्टर की टक्कर से मौत हो गई। महिला पति के साथ बाइक से अपने घर जा रही थी। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर छोड़कर भाग गया। पुलिस ने ट्रैक्टर को अपने कब्जे में ले लिया है। वहीं, महिला के पति ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

बिजनौर जिले के नूरपुर थाना क्षेत्र के गांव नंगली निवासी चंद्रपाल की पत्नी मायादेवी सोमवार को रक्षाबंधन के त्योहार पर बछरायूं थाना क्षेत्र के गांव सुजमना में रहने वाले अपने भतीजे अमन को राखी बांधने आईं थीं। सोमवार रात वह पति के साथ बाइक से अपने गांव वापस जा रहीं थीं। शेरपुर मार्ग पर गांव अम्हेड़ा के पास सामने से आ रहे एक ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में मायादेवी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, पति मामूली रूप से चोटिल हुए।
विज्ञापन

हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर छोड़कर भाग गया। जानकारी पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। बुआ की मौत की जानकारी मिलने पर अमन व उसके परिजन भी घटनास्थल पर पहुंचे। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि पति की तहरीर पर अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। ट्रैक्टर को अपने कब्जे में ले लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed