{"_id":"66ac279dc417021a540547f4","slug":"a-woman-going-to-her-maternal-home-died-after-falling-from-a-bike-gajraula-news-c-284-1-smbd1015-123133-2024-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: मायके जा रही महिला की बाइक से गिरकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: मायके जा रही महिला की बाइक से गिरकर मौत
विज्ञापन
गजरौला। हाईवे पर नाईपुरा सामने बाइक फिसल कर गिर जाने से संभल के नखासा थाना क्षेत्र के तुर्तीपुर इल्हा निवासी नरगिस (27) की मौत हो गई। वह अपने पति यासीन के साथ दिल्ली से अपने मायके सैदनगली के कस्बा उझारी आ रही थीं। पुलिस कार्रवाई बिना परिजन शव घर ले गए।
संभल के नखासा थाना क्षेत्र के तुर्तीपुर इल्हा निवासी यासीन दिल्ली में शटरिंग का काम करते हैं। यासीन के एक रिश्तेदार ने बताया कि थाना सैदनगली के कस्बा उझारी के कुम्हारान मोहल्ले में उनकी ससुराल है। उनके साले जुनैद की पत्नी ने बेटे को जन्म दिया है। वह हसनपुर के एक निजी अस्पताल में पैदा हुआ। बृहस्पतिवार दोपहर साढ़े 12 बजे यासीन अपनी पत्नी नरगिस के साथ बाइक से उझारी जा रहे थे। उनके साथ पत्नी के अलावा बेटी आयरा व बेटा अलीरजा भी थे। वह नाईपुरा के सामने पहुंचे थे। इस बीच उनकी बाइक फिसल कर गिर गई। जिससे उनकी पत्नी नरगिस नीचे गिर गई। उनका सिर सड़क में लगने से गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस पहुंच गई। नरगिस को निकट के निजी अस्पताल में ले जाया गया। जहां पर उनको मृत घोषित कर दिया। यासीन ने पत्नी की हादसे में मौत की खबर परिजनों को दी। उनमें कोहराम मच गया। परिजन मौके पर पहुंचे। पोस्टमार्टम कराए बिना परिजन शव घर ले गए। सीओ श्वेताभ भास्कर का कहना है कि उन्होंने लिखकर दिया है कि कोई कार्रवाई नहीं चाहते हैं।