फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   A woman going to her daughter's house died in an accident

Amroha News: बेटी के घर जा रही महिला की सड़क हादसे में मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jun 2024 05:33 AM IST
विज्ञापन
A woman going to her daughter's house died in an accident
अमरोहा। जोया रोड स्थित फ्लाईओवर के नीचे जा रहीं सुमन देवी (55) को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में उनकी मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। वहीं, पुलिस ने हादसा स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर वाहन की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

देहात थानाक्षेत्र के मोहल्ला डाक बंगला में दिवंगत जगदीश सिंह का परिवार रहता है। उनकी मां सुमन देवी दो दिन पहले देहात थानाक्षेत्र के प्रीत विहार कॉलोनी निवासी अपनी बेटी कुसुम से मिलने उनके घर जा रही थीं। जैसे ही वह जोया रोड स्थित फ्लाईओवर के नीचे राजकीय बालिका इंटर काॅलेज के सामने पहुंचीं तभी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में घायल सुमन देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। परिजनों ने उपचार के लिए सुमन देवी को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

सीओ सिटी अरुण कुमार ने बताया कि मृतका के बेटे रवि कुमार की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। जहां हादसा हुआ था वहां लगे सीसीटीवी की फुटेज देख कर वाहन की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed