{"_id":"68d5ab55b1e919083a000052","slug":"a-woman-councilor-beat-up-a-former-mla-during-a-municipal-board-meeting-jpnagar-news-c-284-1-smbd1015-148472-2025-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: पालिका बोर्ड की बैठक में महिला सभासद ने पूर्व विधायक को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: पालिका बोर्ड की बैठक में महिला सभासद ने पूर्व विधायक को पीटा
Fri, 26 Sep 2025 04:26 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Fri, 26 Sep 2025 04:26 AM IST
सार
गजरौला में पालिका बोर्ड बैठक के दौरान पालिकाध्यक्ष, पूर्व विधायक और सभासदों के बीच मारपीट और हंगामा हो गया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर आरोप लगाकर पुलिस को तहरीर दी। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
अमरोहा की गजरौला नगर पालिका सभागार में पूर्व विधायक को महिला सभासद से बचाती पुलिस। संवाद
विस्तार
गजरौला (अमरोहा)। पालिका बोर्ड की बैठक में बृहस्पतिवार को पुलिस की माैजूदगी में महिला सभासद ने पालिकाध्यक्ष राजेंद्री उर्फ उमा देवी से कार्रवाई रजिस्टर छीनने की कोशिश की और उनके पति पूर्व विधायक हरपाल सिंह के साथ मारपीट कर उनके कपड़े फाड़ दिए। पुलिस ने किसी तरह उन्हें बचाया।
हंगामे के दौरान एक युवक ने सभासद से मारपीट कर दी, जिसके बाद अन्य सभासदों ने युवक को जमकर पीटा। पुलिस ने किसी तरह हालात संभाले और पालिकाध्यक्ष और पूर्व विधायक को काफी देर तक कमरे में रखा। पूर्व विधायक ने महिला सभासद, उनके पति समेत कई के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी। सभासदों ने भी रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी है।
बृहस्पतिवार को सुबह 10 बजे से पालिका सभागार आयोजित बोर्ड बैठक में पालिकाध्यक्ष राजेंद्री उर्फ उमा देवी के रखे गए सभी प्रस्तावों का विरोधी खेमे के सभासदों ने विरोध शुरू कर दिया। इससे हंगामे की स्थिति बन गई। सूचना पर कस्बा चौकी इंचार्ज जाेगेंद्र सिंह पुलिस के साथ पहुंच गए।
विज्ञापन
सभी प्रस्तावों का विरोध करने पर पालिकाध्यक्ष उठ गईं और कमरे में जाते हुए बोलीं कि वह बैठक स्थगित करती हैं, जिसका सभासद विरोध करने लगे। सभासदों ने ईओ से कहा कि सभी काम बोर्ड की अनुमति से होने चाहिए न कि पालिकाध्यक्ष की अनुमति से। सभासदों ने ईओ से कार्रवाई रजिस्टर में पालिकाध्यक्ष की जगह बोर्ड समेत अन्य कई बिंदु लिखने की बात कही, जिस पर उनकी ईओ से कहासुनी हो गई। हालांकि कुछ बिंदुओं पर ईओ ने सहमति जताई, जबकि बाकी पर विधिक राय लेने की बात कही।
सूचना पर पहुंचे पूर्व विधायक हरपाल सिंह अपनी पत्नी पालिकाध्यक्ष को सभागार से बाहर ले जाने लगे। पालिकाध्यक्ष के हाथ में कार्रवाई रजिस्टर देखकर सभासदों ने बाहर जाने और कार्रवाई रजिस्टर ले जाने का विरोध करते हुए हंगामा शुरू कर दिया। आरोप है कि इस बीच महिला सभासद अंशु देवी ने पूर्व विधायक हरपाल सिंह का गिरेबान पकड़ लिया। उनके साथ मारपीट की और कपड़े फाड़ दिए।
इंस्पेक्टर क्राइम अमरपाल सिंह ने किसी तरह बीच-बचाव किया। इस बीच एक युवक ने भानपुर खालसा के सभासद भानू उर्फ कपिल सिंह के साथ मारपीट कर दी। इस दौरान कुर्सियां भी चलीं। सभासदों ने उसे पकड़ लिया। उसकी लात घूंसों और बेल्ट से पिटाई की। इस दौरान कई सभासदों ने पुलिस पर पिटवाने का आरोप लगाया। पुलिस ने मारपीट करने के आरोपी युवक को हिरासत में लिया।
पूर्व विधायक ने अपने और पत्नी राजेंद्री उर्फ उमा देवी के साथ मारपीट करने, जाति सूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए पुलिस को तहरीर दी। दूसरी ओर से सभासद अंशु देवी ने पूर्व विधायक पर उनके साथ धक्का मुक्की करने का आरोप लगाया। कपिल सिंह ने पूर्व विधायक, पालिका के दो कर्मचारियों पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी। दोनों सभासदों की तरफ से दी गई तहरीर पर उन समेत 13 सभासदों के हस्ताक्षर हैं। सभी का कहना है कि वह कपिल उर्फ भानू व अंशू देवी के साथ हैं।
उधर अंशु देवी व कपिल उर्फ भानू को मेडिकल के लिए सीएचसी में लाया गया। यहां से उनको रेफर कर दिया गया। अंजलि कटारिया का कहना है कि पालिका बोर्ड की बैठक में हंगामे की जानकारी है। दोनों तरफ से तहरीर मिल गई है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
-- --
सभासदों ने रास्ते में पीटा एक अन्य सभासद
गजरौला। पालिका सभागार में हंगामा और मारपीट के बाद सभासद अरकान आलम को रास्ते में कई सभासदों ने घेर लिया। उनके साथ जमकर मारपीट की। उन्होंने किसी तरह भागकर जान बचाई। उधर सूचना पाकर पालिका के कर्मचारी एकत्र हो गए। थाने में पहुंच गए। यहां काफी देर तक खासा जमावड़ा रहा।
-- -
तुम्हारे वार्ड में काफी काम हो गया हमारे में होने दो
पालिका बोर्ड की बैठक में हरेक प्रस्ताव का विरोध कर रहे सभासदों के बीच आंबेडकर नगर के सभासद रौनकी खड़े हुए। उन्होंने कहा कि जो विरोध कर रहे हैं, उनके यहां पर पहले से ही काफी काम हो गया है, जबकि अंबेडकर नगर पिछड़ा हुआ है। उनके यहां पर काम कराया जाए। तिगरिया भूड़ के सभासद ने भी अपने यहां काम कराने के लिए बोर्ड की बैठक होने देने की पैरवी की थी, लेकिन चली नहीं।
-- -- -- -- -