{"_id":"5e5d4d2d8ebc3ef3f71b1fef","slug":"a-wife-virul-her-photograph-with-husband-jpnagar-news-mbd3419250195","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति का रिश्ता आने पर पत्नी ने वायरल किए फोटो, हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पति का रिश्ता आने पर पत्नी ने वायरल किए फोटो, हड़कंप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा। युवती के साथ कोर्ट मैरिज करने बाद भी युवक ने दूसरी शादी करने की तैयारी कर ली। रविवार को रिश्ता आना तय हुआ। घर में तैयारियां मुकम्मल थीं, लेकिन पति के रिश्ते की बात जब युवती को पता चली तो उसके होश उड़ गए। उसने युवक के साथ अपनी शादी की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दीं। फिर क्या था, फोटो देख लकड़ी पक्ष में हड़कंप मच गया। रातों रात लड़की पक्ष के लोग युवक के घर पहुंचे। जमकर हंगामा किया। थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो गया।
यह मामला नौगांवा सादात थानाक्षेत्र के एक गांव का हैं। यहां पर रहना वाला युवक एक निजी कंपनी में नौकरी करता है। उसने सालभर पहले एक युवती से कोर्ट मैरिज कर लिया। यह बात उसके परिजनों को पता नहीं थी। परिजनों ने युवक का रिश्ता गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के एक गांव की युवती से तय कर लिया। युवक भी शादी के लिए तैयार हो गया। रविवार लड़की पक्ष रिश्ता लेकर आने वाले थे। युवक के घर में सभी तैयारियां मुकम्मद थीं। टेंट लगा था, हलवाई ने खाना भी तैयार कर लिया था। जब इसकी भनक युवक की पत्नी (कोर्ट मैरिज वाली युवती) को हुई तो उसके होश उड़ गए। उसने युवक के साथ अपनी शादी के फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए। किसी से नंबर लेकर युवती के परिजनों को भी व्हाट्सएप कर दिया। फोटो सामने आते ही हंगामा खड़ा हो गया। लड़की पक्ष के लोग एकत्र होकर युवक के घर पहुंचे। यहां जमकर हंगामा किया। नौगांवा सादात थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। जिसके बाद दोनों पक्षों में समझौता हो गया है। फिलहाल मामले में पुलिस कार्रवाई नहीं हुई है।