{"_id":"66847f2c384990b5790a2154","slug":"a-teenager-was-raped-on-the-pretext-of-marriage-hasanpur-news-c-284-1-smbd1016-121358-2024-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: शादी के बहाने किशोरी से किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: शादी के बहाने किशोरी से किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
हसनपुर। शादी के बहाने से किशोरी को बहलाकर युवक ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। कोर्ट में पेश करने के बाद आरोपी जेल भेज दिया गया है।
किशोरी कस्बा हसनपुर के एक मोहल्ले की रहने वाली है। जबकि युवक कोतवाली क्षेत्र के गांव रामपुर भूड़ का रहने वाला है। बताते हैं कि 26 जून को युवक 15 वर्षीय किशोरी को शादी के बहाने से बहला कर ले गया। किशोरी के परिजनों ने इसकी शिकायत पुलिस से की। पुलिस किशोरी की तलाश में जुट गई। आरोप है कि आरोपी ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। मंगलवार को पुलिस ने किशोरी को बरामद कर आरोपी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में किशोरी ने अपने साथ दुष्कर्म होने की बात की। सीओ दीप कुमार पंत ने बताया कि मामले में गांव रामपुर भूड़ निवासी अंकित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया। संवाद
-- -- -- -